UP में आज फिर बिगड़ेगा मौसम, अगले 24 घंटे टेंशन वाले... कई जिलों में भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट

Edited By Purnima Singh,Updated: 03 Aug, 2026 12:21 PM

rain and thunderstorms are expected at many places in up

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश तथा गरज के साथ बौछार का अनुमान जताया। आईएमडी ने राज्य के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने के साथ आंधी-तूफान...

लखनऊ : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश तथा गरज के साथ बौछार का अनुमान जताया। आईएमडी ने राज्य के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। 

विभाग ने कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बने कम दबाव के क्षेत्र और सिक्किम तक फैले इसके प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। आईएमडी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान तराई क्षेत्र के सिद्धार्थनगर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। विभाग ने बताया कि आने वाले सप्ताह में मानसून की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है। 

मौसम विभाग ने लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है तथा इस दौरान एक-दो बार बारिश या गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती हैं। राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 डिग्री सेल्सियस और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। लखनऊ में रविवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बारिश नहीं हुई।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!