UP में स्कूलों की छुट्टी, आज से School-College बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई; जानें प्रशासन ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला

Edited By Purnima Singh,Updated: 03 Aug, 2026 06:14 PM

up school closed due to kanwar yatra

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हरिद्वार से कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन, शांति-व्यवस्था और यातायात सुचारू रखने के द्दष्टिगत जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में तीन से 10 अगस्त तक भौतिक अवकाश घोषित कर दिया गया है ...

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हरिद्वार से कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन, शांति-व्यवस्था और यातायात सुचारू रखने के द्दष्टिगत जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में तीन से 10 अगस्त तक भौतिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान के आदेशों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कोमल द्वारा रविवार को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया गया।

यह भी पढ़ें : UP में एक साथ उठीं 3 दोस्तों की अर्थियां, तालाब में डूबने से गई जान, आधे घंटे की मशक्कत के बाद निकाले गए श/व

उन्होंने बताया कि सहारनपुर के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त, वित्त विहीन विद्यालयों, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोडर्, मदरसा बोडर् व अन्य बोडरं द्वारा संचालित प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों, डिग्री कॉलेजों, डाइट तथा तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों में 3 अगस्त 2026 से 10 अगस्त तक भौतिक रूप से पठन-पाठन स्थगित रहेगा।

यह भी पढ़ें : UP Police के जवान ने किया Su!c!de, ऑनलाइन गेमिंग, लाखों का कर्ज और पत्नी से विवाद ने ले ली जान; PAC परिसर में सनसनी

जिला प्रशासन ने डाइट प्राचार्य, सभी प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों एवं विद्यालय प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि अवकाश अवधि के दौरान अध्ययनरत विद्यार्थियों का शैक्षणिक कार्य यथासंभव ऑनलाइन माध्यम से कराना सुनिश्चित करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!