'दूसरी औरतों से बात मत करो...' सिपाही पति की करतूत का विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी, परिवार पर FIR दर्ज

Edited By Anil Kapoor,Updated: 02 Aug, 2026 02:26 PM

woman files dowry case against constable husband mother in law and brother in l

हाथरस जिले में एक महिला ने अपने कांस्टेबल पति, सास और जेठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न तथा प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार चारुल नामक महिला की शिकायत पर पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात उसके पति हरीश कुमार, सास...

Hathras News: हाथरस जिले में एक महिला ने अपने कांस्टेबल पति, सास और जेठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न तथा प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार चारुल नामक महिला की शिकायत पर पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात उसके पति हरीश कुमार, सास लज्जावती और जेठ राजीव रावत के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया गया।

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति, सास और जेठ उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। महिला का यह भी आरोप है कि उसका पति कई अन्य महिलाओं से मोबाइल फोन पर बातचीत करता है और जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार, सास और जेठ भी पति का पक्ष लेते हुए उसे प्रताड़ित करते हैं।

ये भी पढ़े:- रात 9 बजे घर में घुसे, 2 लोगों को किया लहूलुहान... 15 साल बाद कोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85 (पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 352 (जानबूझकर अपमान करना), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 316(2) (आपराधिक विश्वासघात) के तहत शनिवार शाम मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!