UP से असम तक पहुंची मदद की गूंज: नोएडा कालीबाड़ी ने भेजे साड़ियां-शॉल, Air India Express ने मुफ्त में पहुंचाई राहत सामग्री

Edited By Anil Kapoor,Updated: 03 Aug, 2026 01:15 PM

the echo of help reached from up to assam noida kalibari sent saris and shawls

उत्तर प्रदेश में नोएडा सेक्टर-26 स्थित सोसाइटी में नोएडा कालीबाड़ी समिति द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना का परिचय देते हुए असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 300 साड़ियां एवं शॉल भेजने की व्यवस्था की है। यह राहत अभियान असम भवन के रेजिडेंट...

Noida News: उत्तर प्रदेश में नोएडा सेक्टर-26 स्थित सोसाइटी में नोएडा कालीबाड़ी समिति द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना का परिचय देते हुए असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 300 साड़ियां एवं शॉल भेजने की व्यवस्था की है। यह राहत अभियान असम भवन के रेजिडेंट कमिश्नर तथा असम सरकार के आपदा प्रबंधन दल, दिसपुर के समन्वय से संचालित किया जा रहा है। नोएडा काली बाड़ी मंदिर समिति के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा सोमवार को जानकारी साझा की गई।

उन्होंने बताया कि नोएडा कालीबाड़ी समिति द्वारा असम भेजी जाने वाली साड़ियों की पैकिंग में अपना बहुमूल्य समय और सेवा दी। स्वयंसेवकों की निस्वार्थ भागीदारी और समर्पण ने इस मानवीय अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस राहत सामग्री के प्रेषण के लिए असम सरकार द्वारा आवश्यक सभी औपचारिकताएं और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बाद राहत सामग्री को निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारियों के माध्यम से असम भेजा जाएगा। इस अभियान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि यह भी है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस कार्गो ने राहत सामग्री के परिवहन के लिए अपनी नि:शुल्क कार्गो सेवा उपलब्ध कराने पर सहमति दी है। राहत सामग्री को असम सरकार द्वारा नामित प्राधिकरण को सौंपा जाएगा, जो इसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाने तथा वास्तविक जरूरतमंद लाभार्थियों में वितरित कराने की व्यवस्था करेगा।

ये भी पढ़ें:- सिर पर दानपात्र रख UP विधानसभा पहुंचे सपा विधायक: राम मंदिर में चंदा चोरी और 26 हजार स्कूल बंद होने पर सरकार को घेरा

इसके साथ ही कालीबाड़ी प्रबंधन ने उन स्वयंसेवकों का भी विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने आगामी 15 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर के वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए आयोजित वितरण अभियान हेतु राहत सामग्री की पैकिंग में सक्रिय सहयोग दिया। संस्था ने अपने संदेश में कहा कि समाज की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता ही उनकी प्राथमिकता है। सभी सदस्यों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों द्वारा दिखाई गई सेवा की भावना इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है। नोएडा कालीबाड़ी ने सभी सहयोगियों के प्रति अपनी हार्दिक सराहना व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक कार्यों में सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!