UP पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 9 साल में 17 हजार मुठभेड़, 289 दुर्दांत अपराधी ढेर... मेरठ जोन सबसे आगे

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 May, 2026 11:53 AM

lucknow news 17 000 encounters in 9 years 289 notorious criminals killed

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपराध को बिल्कुल बर्दाश्त न करने (जीरो टॉलरेंस) की नीति के तहत सतत कार्रवाई करते हुए पिछले 9 वर्षों में 289 दुर्दांत अपरधियों को मुठभेड़ में ढेर किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, इस अवधि में पुलिस...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपराध को बिल्कुल बर्दाश्त न करने (जीरो टॉलरेंस) की नीति के तहत सतत कार्रवाई करते हुए पिछले 9 वर्षों में 289 दुर्दांत अपरधियों को मुठभेड़ में ढेर किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, इस अवधि में पुलिस के साथ मुठभेड़ की कुल 17,043 घटनाएं हुईं, जिनमें 34,253 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें बताया गया है कि इन मुठभेड़ में कुल 11,834 अपराधी घायल हुए। इस दौरान अपराधियों से मोर्चा लेते वक्त 18 पुलिसकर्मी शहीद और 1,852 पुलिसकर्मी घायल हुए।

ये भी पढ़ें:- घर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा... पति, पत्नी और मासूम बेटे ने तोड़ा दम

बयान में कहा गया है कि मुठभेड़ की सबसे अधिक 4,813 घटनाएं मेरठ जोन में हुईं। इस कार्रवाई में 8,921 अपराधी दबोचे गए और 3,513 अपराधी घायल हुए, जबकि 97 कुख्यात अपराधी मौके पर ही मारे गए। बयान के अनुसार, मेरठ जोन में हुई मुठभेड़ के दौरान 477 पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इसी तरह, वाराणसी जोन में मुठभेड़ की 1,292 घटनाएं हुईं, जिनमें 2,426 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 29 अपराधी ढेर कर दिए गए। इस दौरान 907 अपराधी और 104 पुलिसकर्मी घायल हुए।

ये भी पढ़ें:- फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: खेत का पानी पीने से 16 बकरियों की मौत, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

बयान के मुताबिक, आगरा जोन में मुठभेड़ की 2,494 घटनाएं हुईं, जिनमें 5,845 अपराधी दबोचे गए। इस दौरान 968 अपराधी घायल हुए, जबकि 24 अपराधी मार गिराए गए। मुठभेड़ के दौरान 62 पुलिसकर्मी भी घायल हुए। मुठभेड़ के आंकड़ों पर नजर डालें तो बरेली जोन में 2,222 मुठभेड़ के दौरान 21 दुर्दांत अपराधी ढेर हुए, जबकि लखनऊ जोन में 971 मुठभेड़ के दौरान 20 अपराधी मारे गए। गाजियाबाद कमिश्नरी में 7,89 मुठभेड़ में 18 अपराधी मारे गए।

ये भी पढ़ें:- खुद जल गई पर बच्चों को आंच न आने दी, आग और धुएं से आधे घंटे तक लड़ती रही मां... अस्पताल में तोड़ा दम

बयान के मुताबिक, कानपुर जोन में 791 मुठभेड़ में 12, लखनऊ कमिश्नरी में 147 मुठभेड़ में 12 तथा प्रयागराज जोन में 643 मुठभेड़ में 11 अपराधियों को ढेर किया गया। इसी तरह आगरा कमिश्नरी में 489 मुठभेड़ में 10, गौतमबुद्ध नगर में 1,144 मुठभेड़ में 9, गोरखपुर जोन में 699 मुठभेड़ में 8, वाराणसी कमिश्नरी में 146 मुठभेड़ में 8, प्रयागराज कमिश्नरी में 150 मुठभेड़ में 6 और कानपुर कमिश्नरी में 253 मुठभेड़ों में 4 अपराधियों को ढेर किया गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!