पहले 13 साल की मासूम से हैवानियत फिर बनाया वीडियो, 3 साल बाद कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 25 साल की जेल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 31 Jul, 2026 02:45 PM

ballia youth sentenced to 25 years in prison for molesting a teenager

बलिया की एक अदालत ने 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के 3 वर्ष पुराने मामले में एक युवक को दोषी ठहराते हुए 25 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक विमल कुमार राय ने बताया कि नरही थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 13 वर्षीय किशोरी को...

Ballia News: बलिया की एक अदालत ने 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के 3 वर्ष पुराने मामले में एक युवक को दोषी ठहराते हुए 25 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक विमल कुमार राय ने बताया कि नरही थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 13 वर्षीय किशोरी को उसका पड़ोसी प्रशांत राय 31 मई 2023 की दोपहर डरा-धमकाकर अपने गैरेज में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। प्रशांत ने इस घटना का वीडियो भी बनाया और किशोरी को जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें:- 'चीख-पुकार और अंधेरा...' Noida के बैंक्विट हॉल में अचानक धड़ाम से नीचे गिरी लिफ्ट, VIP कार्यक्रम के बाद मचा हड़कंप

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर प्रशांत के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (IPC) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) प्रथम कांत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद गुरुवार को आरोपी प्रशांत को दोषी करार देते हुए 25 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई और उस पर 32,000 रुपए का जर्माना भी लगाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!