कांवड़ यात्रा के चलते बड़ा फैसला: Meerut-Ghaziabad में 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, जानें परीक्षाओं का क्या होगा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 03 Aug, 2026 07:22 PM

schools and colleges will remain closed till august 12 due to kanwar yatra

श्रावण मास की प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेरठ और गाजियाबाद जिलों में शिक्षण संस्थान 12 अगस्त तक बंद रहेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मेरठ में जिलाधिकारी डॉ. वी के सिंह के आदेश के अनुसार यह अवकाश 12 अगस्त तक...

Meerut/Ghaziabad: श्रावण मास की प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेरठ और गाजियाबाद जिलों में शिक्षण संस्थान 12 अगस्त तक बंद रहेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मेरठ में जिलाधिकारी डॉ. वी के सिंह के आदेश के अनुसार यह अवकाश 12 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। इसके अनुसार सोमवार से सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थान बंद कर दिए गए। प्रशासन ने कहा कि यह फैसला छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात प्रबंधन को आसान बनाने के लिए लिया गया है, क्योंकि श्रावण शिवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़िये जिले से गुजरते हैं।

मेरठ प्रशासन के आदेश के अनुसार, कक्षा एक से 12 तक के सभी शिक्षण संस्थान, जिनमें बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड और अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से जुड़े संस्थान शामिल हैं, 12 अगस्त तक बंद रहेंगे। इसके अनुसार सरकारी और निजी कॉलेज, विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों को भी इस दौरान कक्षाएं बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

गाजियाबाद प्रशासन ने भी नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल के साथ-साथ कॉलेज, विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों को 4 अगस्त से 12 अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया। एक आधिकारिक आदेश में जिला विद्वयालय निरीक्षक ने कहा कि भक्तों की भारी भीड़ और छात्रों के हित में प्रशासन के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है।

ये भी पढ़ें:- कांवड़ यात्रा के बीच गूंजी किलकारी: दिल्ली की नेहा ने UP में दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, SSP ने दिया यह खास उपहार

गाजियाबाद के आदेश में कहा गया है कि शिक्षण संस्‍थानों की यह बंदी बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड और अन्य मान्यता प्राप्त परिषदों से जुड़े संस्थानों पर लागू होगी। इसमें यह भी कहा गया है कि किसी भी कोर्स या विषय के लिए पहले से घोषित परीक्षाएं तय समय पर होंगी और उन्हें बंदी के आदेश से छूट दी जाएगी।

मेरठ प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि शिक्षण संस्थानों द्वारा पहले से तय की गई परीक्षाएं मौजूदा समय-सारणी के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी और बंद करने का आदेश ऐसी परीक्षाओं पर लागू नहीं होगा। दोनों जिलों के अधिकारियों ने सभी शिक्षण संस्थानों और संबंधित विभागों को आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!