पिता की देह पर पसरा था मातम, जमीन के लालच में कलयुगी बेटे ने सादे कागज पर लगवाए अंगूठे... VIDEO VIRAL

Edited By Anil Kapoor,Updated: 14 Aug, 2026 09:23 AM

lucknow news got his father s thumb impression on the land papers

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद इलाके से इंसानियत और रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक घिनौनी वारदात सामने आई है। जहां एक तरफ घर में वृद्ध पिता की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ था, तो दूसरी तरफ कलयुगी बेटा जमीन हड़पने की हवस में अंधा होकर मृत...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद इलाके से इंसानियत और रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक घिनौनी वारदात सामने आई है। जहां एक तरफ घर में वृद्ध पिता की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ था, तो दूसरी तरफ कलयुगी बेटा जमीन हड़पने की हवस में अंधा होकर मृत पिता के शव से सादे कागजों पर अंगूठे के निशान लगवा रहा था। इस शर्मनाक हरकत में उसका चचेरा भाई भी साथ दे रहा था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जब यह घिनौना खेल देखा, तो उनका खून खौल उठा और उन्होंने छुपकर इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला रहीमाबाद के खड़ौहा गांव का है। जहां के निवासी 75 वर्षीय छत्रपाल अपने बेटे महेंद्र और बहू की प्रताड़ना से इस कदर परेशान थे कि साल 2023 में उन्हें बेघर होना पड़ा था। बाद में छत्रपाल ने अपनी बेटियों के साथ रहना शुरू किया। बेटियों की निस्वार्थ सेवा से खुश होकर उन्होंने अपनी साढ़े 6 बीघा जमीन में से एक-एक बीघा जमीन तीनों बेटियों के नाम कर दी थी और बेटे महेंद्र को अखबार में इश्तहार देकर संपत्ति से बेदखल कर दिया था।

इसी बात का बदला लेने के लिए बेटा घात लगाए बैठा था। 7 जुलाई को जब छत्रपाल की तबीयत बिगड़ी, तो बेटा इलाज के बहाने उन्हें अपने साथ गांव ले आया। जहां 9 जुलाई को इलाज के अभाव या परिस्थितियों के चलते वृद्ध पिता की मौत हो गई। अंतिम संस्कार के दौरान जब बहनें गांव पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि भाई महेंद्र मृत पिता के ठंडे पड़ चुके अंगूठे को सादे स्टाम्प और कागजों पर छपवा रहा था। जब बेटियों और दामाद ने इसका विरोध किया, तो आरोपी उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया।

ये भी पढ़ें:- स्कूल जाने के बजाय प्रेमी के घर पहुंचीं 2 छात्राएं, फं/दे पर झूलीं... एक की मौ/त

ग्रामीणों में बेटे की इस घटिया हरकत को लेकर भारी गुस्सा है। इस पूरी घटना का वीडियो अब पुलिस तक पहुंच चुका है। रहीमाबाद पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!