स्कूल जाने के बजाय प्रेमी के घर पहुंचीं 2 छात्राएं, फं/दे पर झूलीं... एक की मौ/त

Edited By Anil Kapoor,Updated: 14 Aug, 2026 08:33 AM

2 girl students went to their boyfriend s house instead of going to school

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां चिलकाना थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा की 2 नाबालिग छात्राओं ने एक युवक के घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। इस खौफनाक कदम की वजह से एक छात्रा की मौके...

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां चिलकाना थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा की 2 नाबालिग छात्राओं ने एक युवक के घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। इस खौफनाक कदम की वजह से एक छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी छात्रा फंदा टूटने के कारण नीचे गिर गई और गंभीर हालत में बेहोश मिली। घटना के बाद से आरोपी युवक मौके से फरार है।

पूरा मामला सुल्तानपुर कस्बे के मोहल्ला मंदिर जी का है। परिजनों के अनुसार, दोनों छात्राएं सुबह करीब 7:30 बजे हमेशा की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं। जब सुबह 9 बजे तक दोनों स्कूल नहीं पहुंचीं, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। छानबीन के दौरान परिजनों को पता चला कि दोनों छात्राएं अपने एक दोस्त के घर गई हैं।

ये भी पढ़ें:- टोंटी चोरों का गजब कांड: घर से उखाड़ीं 25 टोंटियां और कबाड़ी को बेची, फिर जो हुआ....

जब परिजन उस युवक के घर पहुंचे, तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। काफी मशक्कत के बाद जब परिजन किसी तरह अंदर दाखिल हुए, तो कमरे का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। एक छात्रा फंदे से लटकी हुई थी, जबकि दूसरी छात्रा फर्श पर बेहोश पड़ी थी। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को तत्काल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरी छात्रा के गले पर निशान पाए गए हैं और उसका इलाज जारी है।

सदर क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग के विवाद से जुड़ा लग रहा है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा लिए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिस मकान में यह घटना हुई, वहां रहने वाला युवक अपने पिता के साथ रहता था और फिलहाल फरार है। पुलिस की टीमें फरार युवक की तलाश में दबिश दे रही हैं। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!