सुहागरात के बाद टूटा सपना! खुशी-खुशी लाया दुल्हन, रात साथ बिताई... लेकिन सुबह उठते ही फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 14 May, 2025 01:18 PM

in hardoi the bride absconded with jewelry and money

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक नई शादी का सपना एक युवक के लिए बुरे सपने में बदल गया। दो महीने तक मायके में रहने के बाद आई दुल्हन ने अगली ही सुबह घर से गहने और पैसे लेकर फरार होकर सभी को हैरान कर दिया। मामला अब पुलिस के पास है और.....

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक नई शादी का सपना एक युवक के लिए बुरे सपने में बदल गया। दो महीने तक मायके में रहने के बाद आई दुल्हन ने अगली ही सुबह घर से गहने और पैसे लेकर फरार होकर सभी को हैरान कर दिया। मामला अब पुलिस के पास है और जांच जारी है।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, हरदोई शहर के ऊंचाटीला मोहल्ले में रहने वाले राम प्रताप यादव की शादी करीब 2 महीने पहले महाराजगंज जिले की एक युवती से हुई थी। शादी के तुरंत बाद लड़की ने कुछ ग्रह-नक्षत्र की बातें कहकर ससुराल आने से इनकार कर दिया और मायके चली गई।

10 मई को हुआ गौना, घर आई दुल्हन
काफी मान-मनौव्वल के बाद 10 मई को शुभ मुहूर्त में लड़की का गौना कराया गया और राम अपनी पत्नी को घर लेकर आया। परिवार और खुद राम ने नई शुरुआत की उम्मीद के साथ उसका स्वागत किया

सुबह लगा बड़ा झटका
11 मई की सुबह जब राम उठा तो घर का नजारा देख उसकी चीख निकल गई। उसकी पत्नी रातोंरात घर से गायब थी। साथ ही उसके सारे जेवर और घर में रखे ₹13,000 नकद भी गायब थे।

बिचौलियों ने झाड़ा पल्ला
राम ने इस शादी में मध्यस्थता करने वाले 3 लोगों –दिनेश (ऊंचाटीला), श्यामू (बघराई), कुलदीप (माझिया, मल्लावां थाना) से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कोई मदद करने से साफ इनकार कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी
राम ने थाने जाकर इन तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस अब दुल्हन और पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!