स्वाभिमान होता तो अपमान पर प्रतिक्रिया देते, डिप्टी सीएम केशव मौर्य पर अखिलेश का करारा हमला

Edited By Ramkesh,Updated: 13 Oct, 2026 08:13 PM

had there been any self respect there would have been a reaction to the insult

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए उन्हें‘स्वाभिमान-शून्य'करार दिया और आरोप लगाया कि वह कथित अपमान के बावजूद सत्ता में बने हुए हैं। अखिलेश यादव ने मंगलवार को...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए उन्हें‘स्वाभिमान-शून्य'करार दिया और आरोप लगाया कि वह कथित अपमान के बावजूद सत्ता में बने हुए हैं। अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक्स पर केशव मौर्य पर तंज कसते हुए कहा कि यदि उनमें स्वाभिमान होता तो नाम की पट्टी हटाए जाने पर प्रतिक्रिया देते, कुर्सी के बजाय स्टूल पर बैठाए जाने को स्वीकार नहीं करते और चुनाव हारने के बाद भी सरकार में नहीं बने रहते।

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केशव मौर्य ने कथित तौर पर किसी दूसरे के दिए पद को स्वीकार किया और महत्वपूर्ण मंत्रालय छिन जाने पर भी चुप्पी साधे रखी।    उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उल्लेख करते हुए भी तंज कसा और कहा कि सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने के बावजूद केशव मौर्य अपनी जगह बैठे रहे। अखिलेश ने अपनी टिप्पणी में केशव मौर्य को पिछड़े वर्ग से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि वह पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज से होने के बावजूद उस समाज के दमन और उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार बताए जाने वाले प्रभुत्वशाली वर्ग के साथ खड़े हैं।

सपा प्रमुख की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दलों के बीच सामाजिक समीकरणों तथा पिछड़े वर्गों के हितों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। अखिलेश यादव लगातार पीडीए के मुद्दे को उठाकर भाजपा पर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदायों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!