'आजम खान को तंग कर रही सरकार'... ED रेड पर भड़की कांग्रेस, अजय राय बोले- 'लगातार किया जा रहा प्रताड़ित'

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Aug, 2026 01:56 PM

government upset azam khan ajay rai

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने धनशोधन मामले की जांच के तहत राज्य में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और विश्वविद्यालय से संबंधित परिसरों पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही...

Ballia News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने धनशोधन मामले की जांच के तहत राज्य में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और विश्वविद्यालय से संबंधित परिसरों पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही छापेमारी का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि सरकार पूर्व मंत्री को प्रताड़ित कर रही है। बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में सम्मिलित होने आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राय ने जिला मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में ईडी की कार्रवाई का जिक्र होने पर कहा कि आजम खान को सरकार प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आजम खान को लगातार परेशान कर रही है और ईडी के छापे उन्हें तंग करने के लिए ही हैं।

ये भी पढ़ें:- Azam Khan की फिर बढ़ीं मुश्किलें: UP से दिल्ली तक ED की रेड, जौहर यूनिवर्सिटी में छानबीन शुरू

इस बीच, उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने ईडी की कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि जौहर विश्वविद्यालय बनाने में किए गए भ्रष्टाचार की परतें अब खुल रही हैं। उन्होंने सपा नेताओं पर वक्फ संपत्तियों पर अवैध रूप से कब्जा करने का भी आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें:- माफिया अतीक के करीबी पर कड़ा एक्शन: प्रयागराज में बिल्डर जेपी दुबे की 25 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

अंसारी ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि जब आप बबूल का पेड़ बोयेंगे तो मीठे फल नहीं आएंगे। यह कहावत चरितार्थ हो रही है। उन्होंने कहा कि जब आप गरीबों की जमीन अवैध रूप से कब्जा करके कोई काम करेंगे, सरकारी जमीनों पर अवैध तरीके से कब्जा करेंगे, सरकारी धन का दुरुपयोग करेंगे तो इसका परिणाम ऐसा आना स्वाभाविक है। वहां पर जांच एजेंसी अपना काम कर रही है और निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार के मामले सामने आएंगे तो कार्रवाई होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!