पिता- पुत्र की जंगल में मिले शव: दो अप्रैल से लापता, लूट के बाद हत्या की आंशंका

Edited By Ramkesh,Updated: 08 Apr, 2026 07:45 PM

bodies of father and son found in the forest missing since april 2nd suspected

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से दो अप्रैल से लापता एक व्यक्ति और उसके बेटे के शव बुधवार को शामली जिले के एक जंगली इलाके से बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से दो अप्रैल से लापता एक व्यक्ति और उसके बेटे के शव बुधवार को शामली जिले के एक जंगली इलाके से बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के अनुसार, मृतकों की पहचान नरेश कुमार (45) और उनके बेटे भीम सेन (21) के रूप में हुई है, जो कोतवाली पुलिस थाने के करनाल-मेरठ राजमार्ग पर कबरौत गांव के जंगलों में पाए गए थे। जांच से पता चला कि दोनों अपने पिकअप वाहन की बुकिंग की व्यवस्था करने के लिए घर से निकले थे लेकिन फिर कभी नहीं लौटे। उनके लापता होने के बाद पीड़ित परिवार ने संभल पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

यह बरामदगी संभल पुलिस द्वारा एक आरोपी व्यक्ति को पकड़ने के बाद की गई, जो जांचकर्ताओं को शामली में घटनास्थल पर ले गया था। प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चलता है कि पीड़ितों की हत्या डकैती के बाद की गई थी। संभल की एक पुलिस टीम ने आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए शवों को कब्जे में ले लिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!