महंगे शौक और पड़ोसी की गद्दारी: प्रयागराज में 13 लाख की चोरी का खुलासा, 3 शातिर चोरों से 11 लाख के जेवर बरामद

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Apr, 2026 07:16 AM

13 lakh theft solved in prayagraj three cunning thieves arrested

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज ने 13 लाख रुपए की बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। सिटी जोन पुलिस की कोतवाली थाना टीम और एसओजी सिटी की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को दबोचा गया। पुलिस सूत्रों ने...

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज ने 13 लाख रुपए की बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। सिटी जोन पुलिस की कोतवाली थाना टीम और एसओजी सिटी की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को दबोचा गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बब्लू उर्फ नसीर, फिरोज अहमद और साहे आलम उर्फ मोहम्मद शाहिल के रूप में हुई है। 

ये भी पढ़ें:-खेत गई नाबालिग से हैवानियत, दुष्कर्म के बाद दी जान से मारने की धमकी... आरोपी की पहचान उजागर

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अपने महंगे शौक और जरूरतें पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के रुपए से उन्होंने 22 हजार रुपए में एक पुरानी बाइक और एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी खरीदा था। जांच में सामने आया कि साहे आलम वादी मुकदमा के घर से कुछ दूरी पर रहता था और उसे परिवार के बाहर जाने तथा घर बंद होने की जानकारी थी। इसके बाद उसने अपने साथियों को बुलाकर 4 अप्रैल को चोरी की घटना को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें:- स्मार्टफोन रखा तो कटेगा नाम! दारुल उलूम देवबंद का सख्त फरमान, उल्लंघन पर 1500 नए छात्रों को दी निष्कासन की चेतावनी

पुलिस ने अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और 2 लाख 89 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। बरामद आभूषणों की कीमत करीब 11 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा चोरी के पैसों से खरीदी गई एक बाइक, घटना में प्रयुक्त दूसरी बाइक तथा दो ई-रिक्शा भी बरामद किए गए हैं। 

ये भी पढ़ें:- बांदा में Mobile रीसायकल करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़: साइबर ठगों को फोन बेचने वाले 9 गिरफ्तार, 88 मोबाइल बरामद

थाना कोतवाली में मोह्त्सिमगंज निवासी उमेश द्विवेदी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वह 3 अप्रैल को लखनऊ गए थे और 4 अप्रैल को बंद घर में चोरी हुई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 33/2026, धारा 305(ए) एवं 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस आयुक्त सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी, हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी तथा अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति को भी कुर्क किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!