Edited By Ramkesh,Updated: 07 Apr, 2026 02:44 PM

नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही अंग्रेजी शराब की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। क्वार्टर पर करीब 10 रुपये और फुल बोतल पर लगभग 40 रुपये तक की वृद्धि की गई है, जबकि आधा लीटर पर भी करीब 20 रुपये अधिक देने पड़ रहे हैं।
UP: नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही अंग्रेजी शराब की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। क्वार्टर पर करीब 10 रुपये और फुल बोतल पर लगभग 40 रुपये तक की वृद्धि की गई है, जबकि आधा लीटर पर भी करीब 20 रुपये अधिक देने पड़ रहे हैं।
हालांकि कीमतों में इजाफे के बावजूद शराब की बिक्री पर खास असर नहीं पड़ा है। दुकानदारों का कहना है कि दाम बढ़ने के बाद भी उपभोक्ताओं की मांग में कमी नहीं आई है और लोग पहले की तरह ही खरीदारी कर रहे हैं। जिले में इस समय बड़ी संख्या में शराब की दुकानें संचालित हो रही हैं, जिनमें देशी, कंपोजिट और मॉडल शॉप शामिल हैं। आबकारी विभाग के अनुसार सभी ब्रांड्स के दाम नहीं बढ़े हैं, बल्कि कुछ कंपनियों ने ही अपने उत्पादों की कीमतों में संशोधन किया है।
जिला आबकारी अधिकारी मो. असलम ने बताया कि सरकार का लक्ष्य राजस्व में बढ़ोतरी करना है, जिसके तहत नई दुकानों के लाइसेंस भी जारी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले में नई शराब दुकानों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और लॉटरी प्रणाली के माध्यम से आवंटन किया जाएगा। विभाग को उम्मीद है कि कीमतों में बढ़ोतरी और नई दुकानों के संचालन से राजस्व में अच्छी खासी वृद्धि होगी। वहीं दूसरी ओर, बढ़ती कीमतों के बावजूद शराब की मांग स्थिर बनी हुई है, जो इस बाजार की निरंतरता को दर्शाती है।