अस्पताल से छुट्टी मिली तो घर के लिए निकले थे ससुर-बहू, रास्ते में तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा... दो घरों में पसरा मातम

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Apr, 2026 07:55 AM

2 motorcyclists killed in collision with bolero woman seriously injured

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पडरौना-रामकोला मुख्य मार्ग पर बीते शनिवार अपराह्न करीब 3 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल...

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पडरौना-रामकोला मुख्य मार्ग पर बीते शनिवार अपराह्न करीब 3 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

ये भी पढ़ें:- Moradabad में कुदरत का कहर: आंधी से गिरी दीवार, मलबे में दबकर दंपत्ति की मौत... अनाथ हुए 8 बच्चे

पुलिस ने बताया कि रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम कुस्महा निवासी मनोज (35) अपने परिचित के ससुर मोतीलाल (60) को देखने रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए थे। उपचार के बाद चिकित्सकों ने मोतीलाल को छुट्टी दे दी। इसके बाद मनोज अपनी मोटरसाइकिल से मोतीलाल एवं उनकी बहू तनुष्का पत्नी दिलीप को लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे पडरौना-रामकोला मार्ग पर होटल पार्थ के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। 

ये भी पढ़ें:- महंगे शौक और पड़ोसी की गद्दारी: प्रयागराज में 13 लाख की चोरी का खुलासा, 3 शातिर चोरों से 11 लाख के जेवर बरामद

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज और मोतीलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तनुष्का गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पडरौना पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि घायल महिला को तुरंत मेडिकल कॉलेज कुशीनगर भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!