Banda News: हाथ बंधे, बेहोशी की हालत.....रेलवे ट्रैक के किनारे इस हालत में मिली महिला, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Anil Kapoor,Updated: 27 Oct, 2024 08:37 AM

banda news a tied up woman was found unconscious near the railway track

Banda News: उत्तर प्रदेश के पड़ोसी चित्रकूट जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र में रेलमार्ग के किनारे शनिवार को हाथ बंधे एक महिला बेहोशी हालत में पाई गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी है। चित्रकूट जिले के पुलिस...

Chitrakoot News: (वीरेंद्र शुक्ला) पड़ोसी चित्रकूट जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र में रेलमार्ग के किनारे शनिवार को हाथ बंधे एक महिला बेहोशी हालत में पाई गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी है। चित्रकूट जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार सिंह ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि शनिवार सुबह साढ़े 10-11 बजे 23-24 साल की एक महिला रेलमार्ग के पास ‘ट्रैकमैन' को बेहोशी हालत में मिली जिसके हाथ बंधे थे।

रेलमार्ग के किनारे बेहोशी की हालत में मिली हाथ बंधी महिला
सिंह ने बताया कि ‘ट्रैकमैन' ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और बाद में उसे (महिला को) स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल (प्रयागराज) ले जाया गया। उन्होंने बताया कि अब तक की जानकारी के अनुसार, महिला एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है और वह शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे अपने घर से अस्पताल के लिए निकली थी। सिंह के अनुसार रेलमार्ग के पास 3 लड़कों ने उसे पत्थर मारा और वह गिरने के बाद बेहोश हो गई, लेकिन, जब उसे होश आया, तब उसके हाथ बंधे थे।

मामले के खुलासे के लिए खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज: एसपी
एसपी ने कहा कि हम उस रेलमार्ग की जानकारी ले रहे हैं, जिस रेलमार्ग से महिला गुजर रही थी। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएंगे। उस अस्पताल से भी संपर्क किया जा रहा है, जहां महिला काम करती है। एसपी ने कहा कि घटना के खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ और 2 महिला थानाध्यक्षों को लगाया गया है। शीघ्र ही इस घटना का अनावरण होगा और आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!