21 साल बाद शिकंजे में 50 हजार का इनामी! नाम बदलकर छिपा था, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Edited By Ramanjot,Updated: 12 Feb, 2026 11:40 PM

50 thousand reward criminal arrested

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दो दशक से ज्यादा समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी परवेज को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दो दशक से ज्यादा समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी परवेज को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पहचान बदलकर अलग-अलग शहरों में रह रहा था और हाल के दिनों में अलीगढ़ में ई-रिक्शा चलाकर छिपा जीवन बिता रहा था।

ऐसे चला ऑपरेशन

एसएसपी सौरभ दीक्षित के नेतृत्व में वांछित और इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना उत्तर पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि परवेज बैंदी की पुलिया (थाना उत्तर क्षेत्र) के पास मौजूद है।

गुरुवार (12 फरवरी 2026) शाम पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें परवेज के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे पकड़ लिया गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

2005 से था फरार

पुलिस के मुताबिक परवेज पुत्र ज्वाला (उर्फ जलाल, असलम, रमेश) निवासी: थाना रामगढ़, फिरोजाबाद वर्ष 2005 में थाना उत्तर में गंभीर आपराधिक प्रकरण 18 मई 2006 से एनबीडब्ल्यू में स्थाई गैरहाजिर घोषित,डीआईजी आगरा रेंज द्वारा 50,000 रुपये घोषित। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वर्षों तक अलग-अलग नामों से पहचान छिपाता रहा। हाल में वह अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके में ई-रिक्शा चलाकर रह रहा था।

 बरामद हुआ अवैध हथियार

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब उसके पुराने मामलों और संभावित अन्य आपराधिक कनेक्शन की जांच कर रही है।

पुलिस अभियान की बड़ी सफलता

लंबे समय से फरार इनामी बदमाश की गिरफ्तारी को पुलिस अभियान की अहम उपलब्धि माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!