Lok Sabha Election 2019: एक नजर मुंगेर लोकसभा सीट पर

Edited By prachi,Updated: 26 Apr, 2019 06:27 PM

a look at the munger lok sabha seat

बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण के तहत चार और दूसरे चरण के तहत पांच और तीसरे चरण के तहत पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुके हैं। 29 अप्रैल को चौथे चरण के तहत 5 सीटों पर मतदान होने हैं जिसमें दरभंगा, उजियारपुर,...

बेगूसरायः बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण के तहत चार और दूसरे चरण के तहत पांच और तीसरे चरण के तहत पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुके हैं। 29 अप्रैल को चौथे चरण के तहत 5 सीटों पर मतदान होने हैं जिसमें दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर शामिल है। इस खबर में हम आपको मुंगेर लोकसभा सीट के बारे में कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

मुंगेर लोकसभा सीट पर साल 1952 में मथुरा प्रसाद मिश्र और सुरेश चंद्र मिश्र कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए। साल 1957 में भी इस सीट पर दो सांसद चुने गए। इस बार भी कांग्रेस के टिकट पर ही बनारसी प्रसाद सिन्हा और नयन तारा दास चुनाव जीते। 1962 में इस सीट पर एक सांसद चुने गए। इस बार भी कांग्रेस के ही बनारसी प्रसाद सिन्हा सांसद बने जबकि 1964 के उपचुनाव और 1967 के आम चुनाव में SSP के टिकट पर मधु लिमये सांसद बने। 1971 में यह सीट एक बार फिर से कांग्रेस के पास गई और देवेंद्र प्रसाद यादव सांसद चुने गए जबकि आपातकाल के बाद 1977 में हुए चुनाव में जनता पार्टी के टिकट पर श्रीकृष्ण सिंह सांसद बने। 1980 में इस सीट पर इंडियन नेशनल कांग्रेस यू के टिकट पर देवेंद्र प्रसाद यादव सांसद चुने गए तो 1984 में कांग्रेस के टिकट पर देवेंद्र प्रसाद यादव एक बार फिर से सांसद बने।
PunjabKesari
1989 में जनता दल के टिकट पर धनराज सिंह चुनाव जीतने में कामयाब रहे जबकि 1991 में कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया के टिकट पर ब्रह्मानंद मंडल चुनाव जीतने में कामयाब रहे। 1996 में ब्रह्मानंद मंडल समता पार्टी के टिकट पर एक बार फिर से चुनाव जीते। 1998 में RJD के विजय कुमार विजय चुनाव जीते जबकि 1999 में ब्रह्मानंद मंडल JDU के टिकट पर चुनाव जीतने में सफल रहे। 2004 में यह सीट एक बार फिर से RJD के खाते में गई और जय प्रकाश नारायण यादव चुनाव जीते। 2009 में JDU के टिकट पर राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सांसद चुने गए जबकि 2014 में लोक जनशक्ति पार्टी की टिकट पर वीणा देवी सासद बनीं।
PunjabKesari

जिला विधानसभा क्षेत्र
मुंगेर मुंगेर और जमालपुर
लखीसराय सुर्यगढ़ा और लखीसराय
पटना मोकामा और बाढ़

PunjabKesari
मुंगेर लोकसभा के अंतर्गत विधानसभा की कुल 6 सीटें आती हैं जिनमें मुंगेर जिले की मुंगेर और जमालपुर लखीसराय जिले की सुर्यगढ़ा और लखीसराय और पटना जिले की मोकामा और बाढ़ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
PunjabKesari
इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में मुंगेर में कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 70 हजार 993 है। कुल मतदाताओं में पुरुष मतदाताओं की संख्या 10 लाख 3 हजार 415, महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 67 हजार 526 और ट्रांस जेंडर के कुल 52 मतदाता शामिल हैं।
PunjabKesari
एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
साल 2014 में इस सीट पर LJP की वीणा देवी ने 3 लाख 52 हजार 911 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं JDU के राजीव रंजन सिंह 2 लाख 43 हजार 827 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि RJD की प्रगति मेहता को 1 लाख 82 हजार 971 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहीं थी।
PunjabKesari
2009 लोकसभा चुनावों के नतीजे
साल 2009 में JDU के राजीव रंजन सिंह ने 3 लाख 74 हजार 317 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं RJD के राम बदन राय 1 लाख 84 हजार 956 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि कांग्रेस के राम लखन सिंह को 27 हजार 929 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
एक नजर 2004 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
साल 2004 में RJD के जय प्रकाश नारायण यादव ने 4 लाख 53 हजार 286 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं JDU के मोनाजिर हसन 3 लाख 37 हजार 359 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि BSP के अर्जुन कुमार बिंद को 14 हजार 910 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!