विपिन सांघी होंगे उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश, अगले सप्ताह लेंगे शपथ

Edited By Ramanjot,Updated: 25 Jun, 2022 10:38 AM

vipin sanghi to be chief justice of uttarakhand high court

न्यायमूर्ति सांघी उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान का स्थान लेंगे जो गत वर्ष दिसंबर में पद से सेवानिवृत्त हो गए थे। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा शुक्रवार को इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार न्यायमूर्ति सांघी को 28 जून को...

देहरादूनः दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विपिन सांघी को मंगलवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

न्यायमूर्ति सांघी उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान का स्थान लेंगे जो गत वर्ष दिसंबर में पद से सेवानिवृत्त हो गए थे। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा शुक्रवार को इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार न्यायमूर्ति सांघी को 28 जून को राजभवन में आयोजित एक समारोह में प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह पद की शपथ दिलाएंगे। फिलहाल उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति संजय मिश्रा कार्यरत हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!