Edited By Ramkesh,Updated: 25 Jul, 2023 05:29 PM

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के सराय लखंसी क्षेत्र स्थित पखईपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते 28 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने मंगलवार को बताया कि पखईपुर गांव का रहने वाला अभिमन्यु...
मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के सराय लखंसी क्षेत्र स्थित पखईपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते 28 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने मंगलवार को बताया कि पखईपुर गांव का रहने वाला अभिमन्यु सिंह (28) सोमवार की रात को खेत में सिंचाई करने जा रहा था, तभी अरविंद सिंह और उसके साथियों ने उसे पकड़कर गोली मार दी।
घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, अभिमन्यु को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि अभिमन्यु की हत्या पुरानी रंजिश को लेकर की गयी है और मामले की छानबीन की जा रही है तथा आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है।
ये भी पढ़ें:- फेसबुक प्रेमी से मिलने पाकिस्तान जा पहुंची अंजू, परिजनों को अब सताने लगा डर
Ballia News: भिवाड़ी से अपने प्रेमी के पास पाकिस्तान पहुंची उत्तर प्रदेश के बलिया की बहू अंजू का ससुराल और अरविंद के पैतृक गांव खडकपुरा में उनके परिजन खासा भयभीत हैं। अरविंद की छोटी मां ने कहा दुश्मन के देश में पहुंच गई अंजू। उन्हें डर सता रहा है कि अंजू पाकिस्तान से लौट पाएगी की नहीं। पाकिस्तान के लोग अच्छे नहीं हैं।