Ballia News: फेसबुक प्रेमी से मिलने पाकिस्तान जा पहुंची अंजू, परिजनों को अब सताने लगा डर

Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 Jul, 2023 02:35 PM

ballia news anju reached pakistan to meet facebook lover

(मुकेश मिश्रा)Ballia News: भिवाड़ी से अपने प्रेमी के पास पाकिस्तान पहुंची उत्तर प्रदेश के बलिया की बहू अंजू का ससुराल और अरविंद के पैतृक गांव खडकपुरा में उनके परिजन खासा भयभीत हैं। अरविंद की छोटी मां ने कहा दुश्मन के देश में पहुंच गई अंजू। उन्हें डर...

(मुकेश मिश्रा)Ballia News: भिवाड़ी से अपने प्रेमी के पास पाकिस्तान पहुंची उत्तर प्रदेश के बलिया की बहू अंजू का ससुराल और अरविंद के पैतृक गांव खडकपुरा में उनके परिजन खासा भयभीत हैं। अरविंद की छोटी मां ने कहा दुश्मन के देश में पहुंच गई अंजू। उन्हें डर सता रहा है  कि अंजू पाकिस्तान से लौट पाएगी की नहीं। पाकिस्तान के लोग अच्छे नहीं हैं। वहीं अरविंद के छोटे भाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी भाभी कही पाकिस्तान में ही अपने प्रेमी से शादी ना कर लें, उनको वापस भारत लाएं। गांव के प्रधान ने कहा कि गांव की बहू लव जेहाद में पाकिस्तान चली गई।

PunjabKesari

फेसबुक प्रेमी से मिलने पाकिस्तान जा पहुंची अंजू
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मामला उत्तर प्रदेश के बलिया के रसड़ा थानां क्षेत्र के खडकपुरा गांव का है। यह गांव अंजू का ससुराल है, जो अपने प्रेमी से मिलने भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंच गई है। अंजू के पति अरविंद की चाची  की मानें तो पिछले 10 सालों से अंजू और उसका पति अरविंद गांव नहीं आया। अरविंद की शादी भिवाड़ी में ही हुई थी। दोनों के पिता अच्छे दोस्त थे और यह दोस्ती रिस्तेदारी में बदल गई थी, उस शादी में यह अरविंद की चाची शरीक हुई थी। अरविंद की चाची  के बताया कि अंजू को पाकिस्तान पहुंचने की जानकारी  टीवी चैनलों से मिली। जब से यह जानकारी उन्हें मिली है तब से वह खासा डरी और सहमी हुई है। उनकी मानें तो वह दुश्मन देश पाकिस्तान पहुंच गई है। जहां के लोग अच्छे नहीं हैं। वह वहां से लौट पाएगी की नहीं, उनको बस यही डर सता रहा है।

PunjabKesari

अरविंद के छोटे भाई ने पीएम मोदी से लगाई ये गुहार
आपको बता दें कि अरविंद के छोटे भाई का कहना है कि  उनकी भाभी पाकिस्तान में ही अपने प्रेमी से शादी करने वाली है। उन्हें पाकिस्तान से लौटने को लेकर डर सता रहा है। वह मोदी जी से गुहार लगा रहे हैं कि उनके भाभी को जल्द अपने देश भारत लाया जाए। वहीं छोटे से गांव खडकपुरा के  ग्राम प्रधान की मानें तो अरविंद ने अपने पैतृक गांव में 12वीं तक पढ़ाई की थी। वह शांत स्वभाव का युवक था। अरविंद और उसकी पत्नी पिछले 10 सालों से गांव नहीं आए और आज उसकी पत्नी लव जेहाद करके पाकिस्तान चली गई है। अब इस घटना से पूरे गांव की जुबान परअंजू का ही नाम है, जिससे पूरे गांव की बदनामी हो रही है। अरविंद के परिवार ने दलित से ईसाई धर्म अपना लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!