सरयू नदी में नहाते समय डूबा युवक, गांव में मचा कोहराम

Edited By Ajay kumar,Updated: 08 Feb, 2020 03:32 PM

youth drowned while taking bath in saryu river there is chaos in village

जनपद में के लंगरतीर घाट पर नाहाते समय एक युवक सरयू नदी में डूब गया। शनिवार सुबह रिश्तेदारी में आया युवक नदी में नहाने के लिए गया था

अंबेडकरनगर: जनपद में के लंगरतीर घाट पर नाहाते समय एक युवक सरयू नदी में डूब गया। शनिवार सुबह रिश्तेदारी में आया युवक नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह नदी केे तेज धारा में आ गया। जिससे वह नदी में डूब गया। 

आपको बता दें कि शनिवार सुबह शिवम हंसवर थाना क्षेत्र के कल्यानपुर ऊदनपुर (पुरैनिया) निवासी रिश्तेदार उमाकांत उपाध्याय के यहां श्रीमद् भगवत कथा में शामिल होने आया था।  आठ दस लोगों के साथ लंगरतीर घाट पर सरयू नदी में नहाने गया था। नहाते समय शिवम धीरे धीरे गहरे पानी में चला गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल रिश्तेदारों व हंसवर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हंसवर थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह उच्च अधिकारियों को सूचना देते हुए मौके पर पहुंच गये। कुछ देर बाद राजस्व निरीक्षक अमरजीत वर्मा गोताखोरों की टीम को लेकर नदी पर पहुंच गये।  गोताखोरों के प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिल सका है।

थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। परिजन सहित पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। तथा परिजन गांव के लोग व ग्राम प्रधान राहुल उपाध्याय सहित सभी लोग घटना स्थल  पर मैजूद है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!