गोरखपुर के सूर्यकुंड में दर्दनाक हादसा: कैमरे में कैद हुई डूबने की लाइव घटना, 3 घंटे बाद मिला श/व

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Sep, 2026 08:35 AM

up news tragic accident at gorakhpur s suryakund dham

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां तिवारीपुर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध सूर्यकुंड धाम में नहाने उतरा एक 35 वर्षीय युवक तालाब के गहरे पानी में डूब गया। दर्दनाक बात यह रही कि युवक के डूबने का पूरा...

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां तिवारीपुर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध सूर्यकुंड धाम में नहाने उतरा एक 35 वर्षीय युवक तालाब के गहरे पानी में डूब गया। दर्दनाक बात यह रही कि युवक के डूबने का पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, जिसका खौफनाक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, रमदत्तपुर निवासी भरत उर्फ रुदल (35) शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे सूर्यकुंड तालाब में नहाने गया था। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक ने तालाब में छलांग लगाई और कुछ दूर तक तैरा। लेकिन तभी अचानक वह कुछ सेकेंड्स के लिए पानी के बीच ही बेसुध सा हो गया। होश में आने पर उसने बाहर निकलने के लिए काफी हाथ-पांव मारे और छटपटाया, लेकिन पानी का बहाव और गहराई उस पर भारी पड़ी। देखते ही देखते वह पानी में समा गया।

ये भी पढ़ें:- वाराणसी के गेस्ट हाउस में स्पेशल सर्विस: 4 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार, देह व्यापार का भंडाफोड़

स्थानीय लोगों ने जब युवक को डूबते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची तिवारीपुर थाना पुलिस ने शुरुआत में गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो SDRF की टीम को बुलाया गया। SDRF के जवानों ने करीब 3 घंटे तक कड़ी मशक्कत की और शाम करीब 4:30 बजे शव को तालाब से बाहर निकाला।

घटना के समय तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। बाद में पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान रमदत्तपुर निवासी भरत के रूप में की। भरत अविवाहित था और मजदूरी करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दुखद हादसे के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!