दाल-चावल और तोरई की सब्जी...बाराबंकी में गंगा देवी के घर योगी के मंत्री ने किया भोजन

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 09 May, 2022 10:41 AM

yogi s minister had food at ganga devi s house in barabanki

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति आज बाराबंकी पहुंचे। उन्होंने यहां मलीन बस्ती का निरीक्षण किया। राज्यमंत्री ने मलीन बस्ती के एक घर में परिवार के साथ...

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति आज बाराबंकी पहुंचे। उन्होंने यहां मलीन बस्ती का निरीक्षण किया। राज्यमंत्री ने मलीन बस्ती के एक घर में परिवार के साथ जमीन पर बैठकर भोजन भी किया। इस दौरान मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की और विकास कार्यों की प्रगति जानी। वहीं मंत्री ने विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधा और कहा कि उन सभी की सोच नकारात्मक है।
PunjabKesari
राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति मलिन बस्ती में गंगा देवी के घर पहुंचे। जहां उन्होंने खाना खाया। खाना खाने के बाद उन्होंने गंगादेवी के पूरे परिवार के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने बाराबंकी जिले में मोदी और योगी सरकार की चल रही तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की मंशा है कि सभी योजनाएं धरातल तक पहुंचे, यही उन सभी की प्राथमिकता है।

मंत्री ने विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधा और कहा कि उन सभी की सोच नकारात्मक है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की सभी योजनाएं आम इंसानों तक पहुंच रही हैं देश में विपक्ष को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा 12 महीने और 24 घंटे काम करती है। हम लोग प्रदेश के सभी जिलों में जा रहे हैं। गरीबों के घरों में जा रही है। इसमें क्या बुराई है। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं और संगठन की वजह से हम सरकार में हैं, उनके पास जाने में क्या बुराई है। विपक्ष को अपनी सोच बदलनी चाहिए।

इस बारे मे गंगा देवी ने बताया कि आज खाने में उन्होंने दाल-चावल, तोरई की सब्जी, रोटी, रायता, सलाद बनाया था। उन्होंने बताया कि मंत्री के साथ हमारे पूरे परिवार ने खाना खाया। गंगा देवी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मंत्री उनके घर में खाना खाने आएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!