युवाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: यूपी पुलिस में 22 हजार से अधिक सिपाही भर्ती को दी हरी झंडी, बोर्ड जल्द जारी करेगा विज्ञप्ति

Edited By Ramkesh,Updated: 02 Dec, 2025 12:37 PM

yogi government gives big gift to youth up police gives green signal to recruit

उत्तर प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश सरकार ने 25,455 पदों पर सीधी भर्ती की अनुमति दे दी है। इन पदों में यूपी पुलिस, PAC, SSF, सशस्त्र पुलिस, घुड़सवार पुलिस और महिला PAC वाहिनी के लिए बड़े पैमाने पर भर्तियां...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश सरकार ने 25,455 पदों पर सीधी भर्ती की अनुमति दे दी है। इन पदों में यूपी पुलिस, PAC, SSF, सशस्त्र पुलिस, घुड़सवार पुलिस और महिला PAC वाहिनी के लिए बड़े पैमाने पर भर्तियां शामिल हैं। लंबे समय से चल रही प्रक्रिया को आखिरकार शासन की मंजूरी मिल गई है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद अब भर्ती बोर्ड जल्द ही विज्ञप्ति जारी करेगा और विस्तृत जानकारी के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 इन पदों पर होगी भर्ती 
इन 25,455 में से लगभग 22,000 से अधिक पद यूपी पुलिस में भरने के लिए निर्धारित किए गए हैं। इससे पुलिस बल को बड़ी मजबूती मिलेगी और प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही महिला PAC वाहिनी के लिए भी खास तौर पर पदों को शामिल किया गया है, जिससे महिलाओं को सुरक्षा सेवाओं में अधिक प्रतिनिधित्व मिल सके। इतना ही नहीं, जेल विभाग में भी लगभग 2,800 जेल वार्डर के पदों पर भर्ती की जाएगी। जेल वार्डरों की कमी लंबे समय से चर्चा का विषय थी और इस भर्ती से जेल प्रशासन को काफी राहत मिलेगी।

परीक्षा पैटर्न एवं अन्य जानकारी विज्ञप्ति में देगा बोर्ड 
भर्ती बोर्ड का प्रयास रहेगा कि आवेदन प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और पात्रता, आयु, परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी विज्ञप्ति जारी होने के बाद ध्यान से पढ़ें। इस बड़े पैमाने की भर्ती से लाखों युवाओं में उत्साह बढ़ गया है और प्रदेश में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!