टप्पल में 100 करोड़ की अवैध कॉलोनी पर चला यमुना अथॉरिटी बुलडोजर, किसानों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन

Edited By Pooja Gill,Updated: 10 Dec, 2022 03:33 PM

yamuna authority bulldozers run on illegal colony

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के टप्पल में यमुना अथॉरिटी द्वारा अवैध कॉलोनियों को हटाने को लेकर जमकर विवाद शुरू हो गया है। यमुना अथॉरिटी के अधिकारी पुलिस बल के साथ टप्पल के नूरपुर में पहुंचे। यमुना अथॉरिटी...

अलीगढ़ ( अर्जुन देव वार्ष्णेय ): उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के टप्पल में यमुना अथॉरिटी द्वारा अवैध कॉलोनियों को हटाने को लेकर जमकर विवाद शुरू हो गया है। यमुना अथॉरिटी के अधिकारी पुलिस बल के साथ टप्पल के नूरपुर में पहुंचे। यमुना अथॉरिटी की कार्रवाई का किसान और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी जमकर विरोध कर रहे है। किसान यूनियन यमुना अथॉरिटी से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस बीच यमुना अथॉरिटी के अधिकारियों से भारतीय किसान यूनियन के बीच तीखी नोकझोंक हुई है। इसी के चलते सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स लगाई गई है।

PunjabKesari

बता दें कि थाना टप्पल के नूरपुर का मामला है। यहां पर यमुना अथॉरिटी द्वारा अवैध कॉलोनियों को हटाने को लेकर जमकर विवाद शुरु हो गया है। इस दौरान किसान यूनियन के नेता धरने पर बैठ गए हैं। दरअसल, टप्पल का नूरपुर इलाका यमुना एक्सप्रेस वे के सटा हुआ है। यहां से कुछ दूरी पर ही जेवर एयरपोर्ट भी बन रहा है। जिसके चलते यहां लोगों की बसावट हो गई है। यमुना अथॉरिटी के अधिकारी आज इनको अवैध कॉलोनी 100 करोड़ की बताते हुए हटाने पहुंचे।

PunjabKesari

2009 में जमीन लेने पर हुआ था विवाद
2009 में भी यमुना एक्सप्रेसवे के लिए किसानों की जमीन लेने पर बड़ा विवाद हुआ था। इस दौरान 5 किसानों की की मौत हुई थी। तब किसानों ने भूमि अधिग्रहण कानून बदलने की मांग रखी थी और राहुल गांधी को चलकर इसी क्षेत्र में किसानों के लिए आना पड़ा था।

PunjabKesari

तब किसानों ने कई महीने तक धरना प्रदर्शन किया था और भूमि अधिग्रहण कानून को बदलने के लिए सरकार को भी मजबूर किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!