विश्व धरोहर दिवस: आज मुफ्त में कर सकेंगे 'ताज' का दीदार, ASI संरक्षित सभी स्मारकों में पर्यटकों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश

Edited By Mamta Yadav,Updated: 19 Nov, 2022 02:10 AM

world heritage day today you will be able to visit taj for free

विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुआत के मौके पर शनिवार को आगरा के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों में पर्यटकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। विश्व धरोहर सप्ताह हर साल 19-25 नवंबर के दौरान मनाया जाता है।

आगरा: विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुआत के मौके पर शनिवार को आगरा के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों में पर्यटकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। विश्व धरोहर सप्ताह हर साल 19-25 नवंबर के दौरान मनाया जाता है।

एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद (आगरा सर्कल) राज कुमार पटेल ने कहा, ‘‘पर्यटकों - भारतीय और विदेशी नागरिकों - को 19 नवंबर को ताजमहल, आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी और अन्य एएसआई-संरक्षित स्मारकों में मुफ्त प्रवेश मिलेगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘ताजमहल में प्रवेश निःशुल्क है, लेकिन पर्यटकों को स्मारक के अंदर मुख्य मकबरे में जाने के लिए 200 रुपये का टिकट खरीदना होगा।'' पटेल ने कहा, ‘‘विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान स्मारकों पर सामान्य सांस्कृतिक गतिविधियां और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।''

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!