Edited By Anil Kapoor,Updated: 26 Aug, 2026 08:36 AM

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मंडावली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सैद उर्फ नायगांव में एक बंद मकान से महिला की कीड़ों से लदी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। चारपाई के नीचे पड़े शव से बेहद तेज...
Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मंडावली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सैद उर्फ नायगांव में एक बंद मकान से महिला की कीड़ों से लदी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। चारपाई के नीचे पड़े शव से बेहद तेज दुर्गंध आ रही थी। मृतका के बड़े बेटे ने अपने ही पिता पर मां की बेदर्दी से हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान 6 बच्चों की मां शहनाज परवीन के रूप में हुई है, जो अपने पति अहमद हसन और परिवार के साथ उत्तराखंड के श्रीनगर में रहती थीं। परिजनों के अनुसार, दोनों पति-पत्नी मंगलवार को जमीन के सिलसिले में गांव आए थे, जिसके बाद यह दर्दनाक वारदात सामने आई।
ये भी पढ़ें:- रक्षाबंधन से पहले आधी रात FSDA का बड़ा छापा: 13.5 लाख के मिलावटी माल के साथ 3 गाड़ियां सीज
मृतका के बड़े बेटे आसिफ ने बताया कि उसकी बुधवार शाम को मां से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद से संपर्क टूट गया। मंगलवार सुबह जब आसिफ श्रीनगर से गांव पहुंचा, तो मकान का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। ताला तोड़कर जब वह अंदर दाखिल हुआ, तो कमरे का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए, चारपाई के नीचे मां का शव पड़ा हुआ था और उस पर कीड़े रेंग रहे थे।
आसिफ का सीधा आरोप है कि उसके माता-पिता के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। पिता अक्सर मां के साथ मारपीट करते थे और पहले भी उन्हें जान से मारने की कोशिश कर चुके थे। उसी रंजिश में पिता ने मां की हत्या कर दी और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।
ये भी पढ़ें:- 'नींद की गोली देकर सुलाती थी, रात में प्रेमी को बुलाती थी...' रंगे हाथ पकड़े जाने पर नवविवाहिता ने किया जानलेवा हमला
घटना की सूचना मिलते ही मंडावली थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। फिलहाल बेटे के बयानों के आधार पर पिता की भूमिका की जांच की जा रही है और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।