'नींद की गोली देकर सुलाती थी, रात में प्रेमी को बुलाती थी...' रंगे हाथ पकड़े जाने पर नवविवाहिता ने किया जानलेवा हमला

Edited By Anil Kapoor,Updated: 26 Aug, 2026 07:16 AM

caught red handed the newlywed woman carried out a deadly attack

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शादी के महज डेढ़ महीने बाद ही एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां चिरगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपनी ही नवविवाहिता पत्नी और उसके प्रेमी पर चाय-दूध में नींद की गोलियां देकर जान से मारने की...

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शादी के महज डेढ़ महीने बाद ही एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां चिरगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपनी ही नवविवाहिता पत्नी और उसके प्रेमी पर चाय-दूध में नींद की गोलियां देकर जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित पति का कहना है कि जब उसने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा, तो दोनों ने मिलकर उसका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक अपने माता-पिता के साथ इंसाफ की गुहार लगाने एसएसपी ऑफिस पहुंचा। उसने बताया कि उसकी शादी बीते 24 जून को मध्य प्रदेश के भांडेर की रहने वाली युवती से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी उसे धोखे से चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिला देती थी ताकि वह रात में अपने प्रेमी से बेखौफ बात कर सके और उससे मिल सके।

ये भी पढ़ें:- रक्षाबंधन से पहले आधी रात FSDA का बड़ा छापा: 13.5 लाख के मिलावटी माल के साथ 3 गाड़ियां सीज

पीड़ित के अनुसार, 19 अगस्त को प्रेमी पहली बार उसके घर में दाखिल हुआ था। इसके बाद 23 अगस्त की रात उसने पत्नी और उसके प्रेमी को कमरे में आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े जाने पर बौखलाई पत्नी ने अपने ही पति के हाथ कसकर पकड़ लिए, जबकि प्रेमी ने उसकी बेदर्दी से पिटाई की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोस में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर पति की जान बच सकी। पीड़ित ने अब खुद को जान का खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मोंठ पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!