Edited By Imran,Updated: 28 Oct, 2025 03:33 PM

Cyclone Montha: उत्तर प्रदेश में आज सुबह से कई जिलों में बेमौसम बारिश हो रही है। इसके साथ ही 20किमी प्रति घंटा के हिसाब से हवा भी चल रही है जिससे लोगों को ठंड का पूरा एहसास हो रहा है। वहीं, 11 जिलों भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Cyclone Montha: उत्तर प्रदेश में आज सुबह से कई जिलों में बेमौसम बारिश हो रही है। इसके साथ ही 20किमी प्रति घंटा के हिसाब से हवा भी चल रही है जिससे लोगों को ठंड का पूरा एहसास हो रहा है। वहीं, 11 जिलों भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में हो रही बारिश | UP Weather
लखनऊ, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, बस्ती, कुशीनगर और अयोध्या में सुबह से रुक-रुक बारिश हो रही है।
बेमौसम बारिश की वजह क्या? | aaj ka Mausam
प्रदेश एक तरफ ठंड तस्दक दे रही है, ठिठुरन लोगों के अपने आगोश में लेने के लिए तैयार है, लेकिन इसी बीच बारिश हो रही है जो ठिठुरन का काम और आसान कर दी है। लेकिन इस समय बारिश क्यों ? दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान मोंथा की वजह से प्रदेश में बेमौसम बारिश हो रही है। मोंथा 28 अक्टूबर की शाम को आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा। इसके बाद के प्रभाव की वजह से 29-31अक्टूबर के दौरान दक्षिणी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 30 अक्टूबर को पूर्वांचल के कुछ जिलों में भारी वर्षा होने की भी संभावना है।
चक्रवात मोन्था आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचना शुरू | Today Weather News
खबरों के मुताबिक चक्रवात मोन्था आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचना शुरू हो गया है। ये विशाखापट्टनम की तरफ 18 KMPH की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इसके मंगलवार सुबह तक भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, जैसे-जैसे यह काकीनाडा-मछलीपट्टनम...
चक्रवात की चपेट में कई राज्य | Cyclone Montha
मौसम विभाग के अनुसार, MP-छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत 9 राज्यों में 3 दिन बारिश की संभावना है। ओडिशा-आंध्र में रेड अलर्टचक्रवात मोन्था आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचना शुरू हो गया है। ये विशाखापट्टनम की तरफ 18 KMPH की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इसके मंगलवार सुबह तक भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है।