Viral News: बिस्तर पर गर्लफ्रेंड के साथ सो रहे मालिक को कुत्ते ने मारी गोली! जानिए पूरा मामला

Edited By Pooja Gill,Updated: 11 Mar, 2025 11:44 AM

viral news dog shoots owner sleeping

Dog shot owner: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाली खबर वायरल हो रही है। जिसमें एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसे एक साल के कुत्ते ने गोली मार दी है। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है...

Dog shot owner: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाली खबर वायरल हो रही है। जिसमें एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसे एक साल के कुत्ते ने गोली मार दी है। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है। उसने बताया कि जब वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बिस्तर पर लेटा हुआ था, तब कुत्ते ने उसे गोली मार दी। 

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, मालिक ने दावा किया कि उसे कुत्ते ने गोली मार दी है। उसने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब वह अपनी महिला मित्र के साथ बिस्तर पर लेटा हुआ था। तभी कुत्ते ने गोली चला दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और मालिक और कुत्ता मिला। लेकिन, जिस हथियार से गोली चली वह गायब था। घायल मालिक ने बताया कि उसकी दोस्त ने वह हथियार ले लिया है। गोली मालिक को छूते हुए निकल गई, जिससे मालिक को मामूली चोट आई। 

कैसे चली गोली? 
मालिक ने जानकारी दी कि कुत्ता पिटबुल नस्ल का है। वह करीब एक साल का है। उसने बताया कि ओरिया का पंजा ट्रिगर गार्ड में फंस गया था और फिर ट्रिगर से टकराया। इस दौरान गोली चल गई और उसे लग गई। गोली छूती हुई निकल गई। जिस वजह से ज्यादा चोट नहीं आई। इस घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं, पीड़ित के दोस्तों का कहना है कि यह घटना बहुत अजीब थी कि कुत्ते ने उछलकर बंदूक चला दी। वहीं, पीड़ित की महिला मित्र ने कहा कि  “कुत्ता काफी चंचल है, और उसे इधर-उधर कूदना और इस तरह की चीजें पसंद हैं. और अचानक गोली चल गई।    

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

25/1

1.5

Lucknow Super Giants

Punjab Kings are 25 for 1 with 18.1 overs left

RR 16.67
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!