Edited By Harman Kaur,Updated: 29 Aug, 2023 06:25 PM

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर BJP पर निशाना साधा है। दरअसल वरुण गांधी अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में भाषण दे रहे थे....
Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर BJP पर निशाना साधा है। दरअसल वरुण गांधी अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में भाषण दे रहे थे। इस दौरान उनके पास खड़े एक साधु का मोबाइल फोन बजा तो उनके समर्थकों ने साधु को टोक दिया। इस पर वरुण गांधी ने समर्थकों से कहा कि अरे टोको मत, पता नहीं कब महाराज मुख्यमंत्री बन जाएं।

ये भी पढ़ें....
- इमरान मसूद बसपा से निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप
वरुण गांधी ने आगे कहा कि अगर वो मुख्यमंत्री बन गए तो हमारा क्या होगा। समय की गति को समझा करो। वहीं, वरुण गांधी ने अपने भाषण में जनता को नसीहत देते हुए कहा कि चुनाव में दिमाग लगाकर वोट दें। उन्होंने कहा कि इस बार जय श्रीराम या भारत माता की जय के नारे में बहना नहीं है। आप एक संख्या हो। आप सब देवी समान हो, आपकी सोच और आपका सम्मान हो, आपके बच्चों का सम्मान हो आपके सपनों का आधार हो।

ये भी पढ़ें....
- UP Police: ट्रेनिंग के दौरान दरोगाओं को मिलेगा पूरा वेतन, पहले मिलता था केवल गुजारा भत्ता
- CM योगी बोले- पूर्ववर्ती सरकारों ने राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण प्रदेश को लगातार पीछे धकेला
इसी दौरान वरुण गांधी ने पीलीभीत से चुनाव लड़ने के भी संकेत दिए। उन्होंने कहा कि पीलीभीत से पुराना रिश्ता है। ये रिश्ता कभी खत्म नहीं होगा। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ न रहने का संकेत भी दिया है। इससे पहले एक बार उन्होंने पीलीभीत में कहा था कि ना तो मैं नेहरू जी के खिलाफ हूं, ना ही कांग्रेस के खिलाफ हूं। हमारी राजनीति देश को आगे बढ़ाने के लिए होनी चाहिए ना कि गृह युद्ध पैदा करने के लिए।