Edited By Ramkesh,Updated: 12 Mar, 2026 03:26 PM

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार कुल 115 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार कुल 115 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल निर्धारित की गई है। आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक अभ्यर्थी 29 अप्रैल तक आवेदन शुल्क समायोजन और आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कई तकनीकी और सहायक श्रेणी के पदों को भरा जाएगा। इनमें वैज्ञानिक सहायक के 10 पद, वैज्ञानिक सहायक विशेष चयन के 5 पद, लेखाकार/लेखा परीक्षक के 22 पद, विधि सहायक के 4 पद, अवर अभियंता के 29 पद और अवर अभियंता विशेष चयन के पद शामिल हैं। इसके अलावा अनुश्रवण सहायक के 35 पद और प्रयोगशाला सहायक के 2 पदों पर भी भर्ती की जाएगी।
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
आयोग ने बताया कि इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।