UP Weather Alert : सर्दी की धमाकेदार एंट्री! न्यूनतम टेंप्रेचर लुढ़कर 8 डिग्री तक गिरा, कोहरा करेगा शैतानी, रजाई-कंबल संग हो जाओ तैयार; 20 नवंबर से होगा बड़ा बदलाव

Edited By Purnima Singh,Updated: 13 Nov, 2025 12:29 PM

up weather update

यूपी के गिरते तापमान ने प्रदेश में रजाई-कम्बल के दिन वापस ला दिए हैं। सुबह और देर शाम बर्फीली हवाएं कपकपी का अहसास भी करा रही हैं। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम टेंप्रेचर लुढ़कर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है ....

वाराणसी: यूपी के गिरते तापमान ने प्रदेश में रजाई-कम्बल के दिन वापस ला दिए हैं। सुबह और देर शाम बर्फीली हवाएं कपकपी का अहसास भी करा रही हैं। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम टेंप्रेचर लुढ़कर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बढ़ती ठंड को लेकर मौसम विभाग की ओर से रोज नया अपडेट दिया जा रहा है। 

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 5 दिनों तक इस टेंप्रेचर में किसी तरह का कोई खास बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि, कयास लगाया जा रहा है कि 20 नवंबर से टेंप्रेचर में थोड़ी और गिरावट आ सकती है। फिलहाल प्रदेश के दोनों ही डिवीजन में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पछुआ हवाओं के कारण शीतलहर और कोहरा देखने को मिल रहा है। 

लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, 14 और 15 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। हालांकि सुबह और देर रात में प्रदेश के कई जिलों में हल्का कोहरा नजर आ सकता है। 

यह भी पढ़ें : साली को देख जीजा का मचला मन, रास्ते से लिया उठा; फिर किया ऐसा कांड, जानकर आ जाएगी घिन, पूरा मामला हिला देगा..... 

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से जीजा-साली के रिश्ते का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जीजा के मन में अपनी साली को देखकर लालच आ गया। उसने फैसला किया कि वह साली को उठा कर राजस्थान ले जाएगा और एक दिन अपने प्लान को अंजाम भी दे दिया। लेकिन, राजस्थान ले जाकर जीजा ने साली को अपने साथ नहीं रखा, बल्कि 2 लाख रुपये में बेच दिया। अब पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी जीजा को हिरासत में ले लिया है ....पढ़ें पूरी खबर.....
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!