UP Weather Today: यूपी में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, इन जगहों पर गिरेंगे ओले

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 30 Mar, 2023 12:42 PM

up weather today rain alert with strong storm in up hail will

उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में तेज आंधी और बार‍िश की संभावना है। मौसम व‍िभाग ने अगले 24 घंटे में कई शहरों में तेज आंधी के साथ बार‍िश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी क‍िया है। लखनऊ में बारिश की संभावना है...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में तेज आंधी और बार‍िश की संभावना है। मौसम व‍िभाग ने अगले 24 घंटे में कई शहरों में तेज आंधी के साथ बार‍िश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी क‍िया है। लखनऊ में बारिश की संभावना है। आगरा में सुबह से ही काले घने बादल छाए हुए हैं। कानपुर में धूप न‍िकलने की वजह से मौसम में थोड़ी गर्मी है।
PunjabKesari
लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस  और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी और आगरा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा कई इलाकों में दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही।
PunjabKesari
मौसम व‍िभाग ने लखनऊ और आसपास के ज‍िलों के ल‍िए 31 मार्च से एक अप्रैल तक वर्षा के साथ तूफान की चेतावनी जारी की है। आगरा में एक और पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार दोपहर बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आया। बादल लुकाछिपी का खेल खेलते रहे। गुरुवार से लेकर तीन दिन तक वर्षा के आसार हैं। 31 मार्च को जिले के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। मार्च मध्य में हुई वर्षा के बाद अब माह का अंत भी वर्षा के साथ ही होगा। ईरान के आसमान में एक और पश्चिमी विक्षोभ बना है। इसी के चलते वर्षा के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञानी डा. दानिश ने बताया कि एक अप्रैल तक वर्षा के आसार हैं। गुरुवार शाम को बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार आज से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेशभर में बारिश के आसार हैं। 31 मार्च को पूरे प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि 30 मार्च से ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पहाड़ों से आने वाली हवा के कारण तापमान में गिरावट के साथ बारिश के आसार भी बन रहे हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!