UP: अरमानों पर चला सरकार का बुलडोजर तो भावी ‘अग्निवीर’ ने चुन लिया मौत का रास्ता

Edited By Mamta Yadav,Updated: 25 Jun, 2022 09:14 PM

up the future  agniveer  has chosen the path of death

देशभर में अग्निपथ स्कीम  को लेकर प्रदर्शन जारी है। केंद्र सरकार द्वारा लाई जा रही इस योजना से भावी अग्निवीर नाखुश नजर आ रहे हैं।  इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक ने फांसी लगाकर...

फतेहपुर: देशभर में अग्निपथ स्कीम  को लेकर प्रदर्शन जारी है। केंद्र सरकार द्वारा लाई जा रही इस योजना से भावी अग्निवीर नाखुश नजर आ रहे हैं।  इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।        

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि अरदौरपुर गांव निवासी छेदा लाल पटेल का छोटा बेटा विकास (22) सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। बीती रात में उसने रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। जब तक परिजन उसके पास पहुंचते तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।       

परिजनों और सेना भर्ती की तैयारी कर रहे उसके साथी ने बताया कि जुलाई माह के खत्म होते ही उसकी उम्र 23 साल हो जाती। दो वर्ष कोरोना काल मे भर्ती न होने के कारण और बढ़ती हुई उम्र से वह काफी परेशान रहा करता था। इसके पूर्व वह दो बार सेना में भर्ती के लिए गया था मगर सफलता नहीं मिली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!