UP: किसान संदेश अभियान के लिए RLD ने की 7 मंडल प्रभारियों की नियुक्ति, किसानों की समस्यायों पर आवाज करेंगे बुलंद

Edited By Mamta Yadav,Updated: 22 Jan, 2023 12:38 AM

up rld appoints 7 divisional in charges for kisan sandesh abhiyan

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में गन्ना मूल्य (Ssugarcane Price) की घोषणा और आवारा पशुओं (Stray Animals) की समस्या के समाधान की मांग के साथ राष्ट्रीय लोकदल (RLD) द्वारा शुरू किये गये किसान संदेश अभियान (Farmer Message Campaign) के लिये शनिवार देर शाम...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में गन्ना मूल्य (Ssugarcane Price) की घोषणा और आवारा पशुओं (Stray Animals) की समस्या के समाधान की मांग के साथ राष्ट्रीय लोकदल (RLD) द्वारा शुरू किये गये किसान संदेश अभियान (Farmer Message Campaign) के लिये शनिवार देर शाम 7 मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की है।  

यह भी पढ़ें- सपा प्रमुख अपना कार्यकाल देखें, उनके सरकार में किसानों का हुआ शोषण - नितिन अग्रवाल

किसानों से जुड़ी समस्यायों और मांग को उठाया जायेगा
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र सिंह संधू ने ट्वीट कर कहा कि पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर सहारनपुर, मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, आगरा, लखनऊ और अलीगढ़ मंडल में किसान संदेश अभियान के लिये मंडल प्रभारी नियुक्त किये गये हैं जिनके नेतृत्व में किसानों से जुड़ी समस्यायों और मांग को उठाया जायेगा।       

यह भी पढ़ें- बृजभूषण शरण सिंह के बचाव में उतरे BSP सांसद, कहा- वह ऐसे चरित्र के व्यक्ति नहीं

किसानों की अन्य समस्यायों पर आवाज बुलंद करेंगे 
मुरादाबाद मंडल में चौधरी तेजपाल सिंह, सहारनपुर में तिरसपाल मलिक, मेरठ में पूर्व विधायक दिलनवाज खान, बरेली में चौधरी फहीमुद्दीन, अलीगढ़ में नीरज शर्मा, आगरा में रविन्द्र नरवार और लखनऊ में अफसर अली को प्रभारी नियुक्त किया गया है। किसान संदेश अभियान के तहत रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ता जल्द गन्ना मूल्य घोषित करने और छुट्टा पशुओं को गोशालाओं में संरक्षित करने समेत किसानों की अन्य समस्यायों पर आवाज बुलंद करेंगे और सरकार को चिट्ठी लिखेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!