UP Politics: ओबीसी वोट बैंक को साधने में जुटी कांग्रेस, यूपी के मंडलों में होंगे ‘सामाजिक न्याय सम्मेलन’

Edited By Mamta Yadav,Updated: 05 Oct, 2025 03:22 PM

up politics congress is trying to woo the obc vote bank

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी अब पिछड़ा वर्ग को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में पार्टी ने प्रदेश भर के सभी मंडलों में 'सामाजिक न्याय सम्मेलन' आयोजित करने का फैसला लिया है। इसकी शुरुआत राजधानी लखनऊ...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी अब पिछड़ा वर्ग को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में पार्टी ने प्रदेश भर के सभी मंडलों में 'सामाजिक न्याय सम्मेलन' आयोजित करने का फैसला लिया है। इसकी शुरुआत राजधानी लखनऊ से की जाएगी। पार्टी के पिछड़ा वर्ग विभाग ने पिछले कुछ समय से ओबीसी समुदायों को एकजुट करने की कोशिशों को तेज किया है। अब कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर इसे एक संगठित अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयसिंह ने प्रदेश इकाई को इसके लिए जरूरी निर्देश दे दिए हैं।

जल्द घोषित होगी प्रदेश कार्यकारिणी
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा अगले सप्ताह तक हो सकती है। इस कार्यकारिणी में पिछड़े वर्ग की सभी प्रमुख जातियों को प्रतिनिधित्व देने की तैयारी की गई है। प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष मनोज यादव ने जानकारी दी कि सम्मेलन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी सूची को लेकर राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के बीच विचार-विमर्श हो चुका है, और अब सिर्फ शीर्ष नेतृत्व की अंतिम मुहर बाकी है।

पार्टी का फोकस – सामाजिक न्याय और सम्मान
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इन सम्मेलनों का मकसद न केवल ओबीसी नेताओं को एक मंच पर लाना है, बल्कि आम जनता तक यह संदेश पहुंचाना भी है कि पार्टी संसद से लेकर सड़क तक सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस का मानना है कि यह अभियान प्रदेश में पार्टी की सामाजिक आधार मजबूत करेगा और ओबीसी समुदाय के बीच कांग्रेस की मौजूदगी को पुनर्जीवित करेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!