UP में कम हुए कोरोना के केस: 24 घंटे में संक्रमण के केवल 56 नए मामले आए सामने

Edited By Umakant yadav,Updated: 18 Jul, 2021 06:38 PM

up only 56 new cases of infection were reported in 24 hours

त्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के केवल 56 नये मामले आये हैं और ठीक होने वालों का प्रतिशत 98.6 प्रतिशत है। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गत एक...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के केवल 56 नये मामले आये हैं और ठीक होने वालों का प्रतिशत 98.6 प्रतिशत है। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गत एक दिन में कुल 2,54,771 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 6,23,71,542 सैम्पल की जांच की गयी है।       

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1262 एक्टिव मामले में से 1082 लोग होम आइसोलेशन में है। प्रदेश में 24 घंटे में 69 लोग ठीक हुए हैं। अब तक 16,83,866 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं और इनका प्रतिशत 98.6 प्रतिशत है।प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,60,955 घरों के 17,23,86,427 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में 4,08,975 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गयी है। अब तक 3,38,31,002 प्रथम तथा 65,21,498 लोगों को दूसरी डोज दी गयी। अब तक कुल 4,03,52,500 वैक्सीन की डोजें लगायी गयी। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद भी सभी लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!