UP MLC Election Result 2022: जौनपुर में BJP प्रत्याशी बृजेश सिंह ‘प्रिंशू' जीते, सपा उम्मीदवार को 772 मत मिले

Edited By Mamta Yadav,Updated: 12 Apr, 2022 11:12 AM

up mlc election result bjp candidate brijesh singh  prinshu  wins in jaunpur

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की 27 सीटों पर मंगलवार को हो रही मतगणना में जौनपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी बृजेश सिंह ‘प्रिंशू'' 2352 मत से चुनाव जीत गये हैं।

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की 27 सीटों पर मंगलवार को हो रही मतगणना में जौनपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी बृजेश सिंह ‘प्रिंशू' 2352 मत से चुनाव जीत गये हैं।      

जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से प्रिंशू के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा होना शेष है। अंतिम दौर की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी को 3129 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) के डा मनोज कुमार यादव को 772 मत मिले। जिला मुख्यालय जौनपुर में मतगणना का कार्य कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह 08 बजे से शुरू हुआ।

भाजपा प्रत्याशी प्रिंशू ने पहले राउंड की मतगणना से ही बढ़त कायम कर ली थी। अंतिम दौर की मतगणना पूरी होने पर निर्दलीय प्रत्याशी भानु प्रकाश को मत 9 वोट मिले, जबकि 51 वोट अवैध करार दिये गये। इस सीट पर कुल 4031 वोट में से 3961 वोट डाले गये थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!