UP IAS Transfer: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, इन IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर; जानें कहां म‍िली पोस्‍टि‍ंग

Edited By Pooja Gill,Updated: 27 Nov, 2025 11:01 AM

up ias transfer these ias officers have been transferred in up

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है...

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए है। जल्द ही ये अधिकारी अपना नया कार्यभार संभालेंगे। 

इन अधिकारियों का हुआ तबादला 
बता दें कि वर्ष 2021 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश कुमार अपर जिलाधिकारी (भूमि/अधिग्रहण) गौतमबुद्ध नगर को स्थानांतरित करते हुए चित्रकूट का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। उनके साथ प्रतीक्षारत चल रहीं वर्ष 2023 बैच की अनुष्का शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रतापगढ़ का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। नियुक्ति विभाग की ओर से जारी आदेश में दोनों अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।  

यह भी पढ़ें...BJP ने किया 14 जिलों के अध्यक्षों का ऐलान; इस जिलाध्यक्ष को हटाया, देखें जारी की लिस्ट...   

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार देर रात उत्तर प्रदेश के 14 जिलों के नए जिलाध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए। प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने यह सूची जारी की...

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!