BJP ने किया 14 जिलों के अध्यक्षों का ऐलान; इस जिलाध्यक्ष को हटाया, देखें जारी की लिस्ट...

Edited By Pooja Gill,Updated: 27 Nov, 2025 10:52 AM

bjp announces presidents for 14 districts

UP News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार देर रात उत्तर प्रदेश के 14 जिलों के नए जिलाध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए। प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय...

UP News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार देर रात उत्तर प्रदेश के 14 जिलों के नए जिलाध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए। प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने यह सूची जारी की। पार्टी ने इन जिलों में जिला स्तर पर चुनाव कराए थे, लेकिन परिणामों की घोषणा काफी समय से रुकी हुई थी। अब 14 जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी गई है।

फतेहपुर के विवादित जिलाध्यक्ष को हटाया गया
घोषित 14 जिलाध्यक्षों में से पाँच जिलों में पुराने चेहरों को फिर से जिम्मेदारी मिली है। वहीं फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को गंभीर आरोपों के चलते हटा दिया गया है। उन पर पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये लेने का आरोप था। उनके स्थान पर अब अन्नू श्रीवास्तव को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

 

14 जिलों में अभी भी जिलाध्यक्षों की घोषणा बाकी
भाजपा इससे पहले 70 जिलाध्यक्ष घोषित कर चुकी थी। अब कुल 84 जिलाध्यक्षों के नाम सामने आ चुके हैं। वाराणसी सहित 14 जिलों में अभी भी जिलाध्यक्षों की घोषणा बाकी है। नई सूची में सात अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग से, छह सामान्य वर्ग से और एक अनुसूचित जाति से हैं।

14 जिलों के नए जिलाध्यक्षों की सूची
1. मेरठ जिला – हरवीर पाल
2. हापुड़ – कविता माधरे
3. फिरोजाबाद जिला – उदय प्रताप सिंह
4. हाथरस – प्रेम सिंह कुशवाहा
5. अलीगढ़ महानगर – राजीव शर्मा
6. अलीगढ़ जिला – कृष्ण पाल सिंह लाला
7. एटा – प्रमोद गुप्ता
8. जालौन – उर्विजा दीक्षित
9. झांसी महानगर – सुधीर सिंह
10. हमीरपुर – शकुन्तला निषाद
11. फतेहपुर – अन्नू श्रीवास्तव
12. बाराबंकी – राम सिंह वर्मा
13. जौनपुर – अजीत प्रजापति
14. कौशांबी – धर्मराज मौर्या

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!