UP Election 2022: PM मोदी आज वाराणसी में करेंगे रोड शो, ‘मोदीमय’ होगी काशी नगरी
Edited By Mamta Yadav,Updated: 04 Mar, 2022 08:31 AM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी में शुक्रवार को दो बजे से मलदहिया स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरूआत करेंगे। जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि अपने सांसद और प्रधानमंत्री का...
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी में शुक्रवार को दो बजे से मलदहिया स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरूआत करेंगे। जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि अपने सांसद और प्रधानमंत्री का बनारस में भव्य स्वागत करने को भाजपा कार्यकर्ताओं से ज्यादा काशीवासी बेताब हैं। प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर जनता में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को युद्ध प्रभावित यूक्रेन से लौटे उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को काशी पूरी तरह से मोदीमय नजर आने वाली है। यह भी बताया कि प्रधानमंत्री का रोड शो 3.1 किमी लंबा होगा। यह मलदहिया चौराहे से शुरू होकर लहुराबीर, कबीरचौरा, लोहटिया, मैदागिन, नीचीबाग, चौक होते हुए बाबा विश्वनाथ धाम तक जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद लेने के पश्चात सोनारपुरा, अस्सी मार्ग से होते हुए बीएचयू गेट पर स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी रात्रि विश्राम वाराणसी में करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता के स्वागत के लिए काशी वासियों ने कमर कस ली है। तमाम सामाजिक संगठनों सहित विभिन्न सम्प्रदाय के लोग जगह-जगह प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। कहा कि इसके अलावा काशी की जनता अपने घरों की छतों से भी प्रधानमंत्री पर पुष्प वर्षा करेगी।

Related Story

'मोदी-योगी ने बदली UP की तस्वीर', नितिन नवीन का बड़ा दावा, बोले- 2027 में भारी बहुमत से लौटेगा NDA

काशी में आसमान से होगा सफर! रोपवे का किराया तय, 15 मिनट में पहुंचेंगे गोदौलिया, जाम से मिलेगी राहत

UP में फायर NOC पर योगी सरकार सख्त, वैधता खत्म होने से पहले भेजा जाएगा नोटिस, सभी DM को CM Yogi का...

‘मोदी-योगी की जोड़ी ने यूपी को बदला’, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- 2027 चुनाव में फिर...

Heavy Rain Alert: आज दिल्ली-UP समेत इन 13 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश मचाएंगे तांडव, IMD ने...

UP के किसानों को बड़ी सौगात: लखनऊ में बनेगा क्लीन प्लांट सेंटर, बढ़ेगी आय... बागवानी को मिलेगा नया...

'योगीराज में कोई चंदा चोर बच नहीं सकता, चाहे कितने ही बड़े पद पर हो...' राम मंदिर विवाद पर UP के...

UP School News: अब 10 बजे के बाद स्कूलों में नहीं होंगी ये एक्टिविटीज, हीट एक्शन प्लान को लेकर...

UP में अगले 7 दिन आफत की बारिश! बिजली गिरने और 60kmph की रफ्तार से आंधी का अलर्ट, जानें आपके जिले...

बिहार सरकार के 4 नोटिस के बाद राबड़ी देवी ने पटना में 10 सर्कुलर रोड वाला घर खाली करना शुरू किया