UP Police और ANTF की बड़ी कार्रवाई, दो इंटरस्टेट ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 5 करोड़ की 2 kg हेरोइन जब्त; बिहार-झारखंड से है खास कनेक्शन!

Edited By Purnima Singh,Updated: 05 Apr, 2026 12:13 PM

two interstate drug traffickers arrested

उत्तर प्रदेश पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।...

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक बरामद की गयी इस हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों अंतरराज्यीय तस्कर बिहार और झारखंड के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि इस नेटवर्क में शामिल अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। एसपी ने बताया कि शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में तस्करों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा। 

पुलिस के अनुसार तस्करों की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाने के गुदरा निवासी विनोद साहनी व झारखंड के चतरा जिले के थाना गिद्धौर के राहुल कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने दोनों को कुशीनगर की एक अदालत में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें : बेहद मशहूर टीवी एक्ट्रेस का निधन, स्टेज 4 कैंसर से हारीं जिंदगी की जंग, इंडस्ट्री में शोक 

UP Desk : हॉलीवुड की जानी-मानी टीवी अभिनेत्री डोलोरेस “डी” फ्रीमैन का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार ने गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने 2 अप्रैल 2026 को स्टेज-4 फेफड़ों के कैंसर से लंबी और साहसी लड़ाई के बाद अंतिम सांस ली। परिवार द्वारा सोशल मीडिया पर जारी आधिकारिक बयान में फ्रीमैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। बयान में कहा गया कि उन्होंने बीमारी का डटकर सामना किया और अंतिम समय तक मजबूत बनी रहीं .... पढ़ें पूरी खबर ... 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!