हापुड़ में ढाई साल की मासूम से पड़ोसी युवक ने किया रेप

Edited By Ajay kumar,Updated: 08 Dec, 2019 11:53 AM

two and a half year old innocent youth raped in hapur

रेप जैसे घिनौने अपराध पर पुलिस सख्त है। समाज के लोग रेप करने वाले आरोपियों को  फांसी देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने हाल ही में हैदराबाद में पशु चिकित्सक से रेप कर जलाने वाले अपराधियों को एनकाउंटर कर...

हापुड़: रेप जैसे घिनौने अपराध पर पुलिस सख्त है। समाज के लोग रेप करने वाले आरोपियों को  फांसी देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने हाल ही में हैदराबाद में पशु चिकित्सक से रेप कर जलाने वाले अपराधियों को एनकाउंटर कर मार गिराया था। इतना सब होने के बावजूद भी रेप जैसी घिनौने अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र का है जहां  पड़ोसी युवक ने ढाई साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। बच्ची को देख मासूम के परिजनों के होश उड़ गए और इसकी सूचना पुलिस को दी !  मासूम बच्ची से रेप की घटना  सुनते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं मासूम को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

बता दें कि मासूम की मौसी ने बताया कि सुमित उर्फ गोलू जोकि मासूम के गांव के पड़ोस का ही रहने वाला है।  ढाई साल की मासूम बच्ची जोकि कल शाम घर के बहार खेल रही थी। जिसे टॉफी दिलाने के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया। रोती बिलखती मासूम ने जब पूरी बात अपनी मां को बताई तो परिजनों के होश उड़ गए। वहीं मासूम ने पड़ोस के ही युवक सुमित उर्फ गोलू का नाम बताया। जिसके बाद परिजन सुमित के घर पहुंचे और उसकी जमकर धुनाई की और मौके पर पहुंची  पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने  मासूम को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

वहीं इस पूरे मामले में एसपी संजीव सुमन ने मीडिया से बात करते हुए बताया की डॉक्टर से बात हुई है। जहां मासूम बच्ची से रेप के प्रयास का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रेप के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल के बाद जो भी रिपोर्ट में आएगा उसके हिसाब से एफ़आईआर में धारा दर्ज कर दी जाएगी।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!