जंगल में कथा सुन रहे श्रद्धालुओं पर गिरा पेड़, आधा दर्जन लोग घायल...कई की हालत गंभीर

Edited By Imran,Updated: 02 Aug, 2024 07:31 PM

tree fell on devotees listening to the story in the forest

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में निचलौल वन रेंज के ढेसों जंगल  के बीच स्थित वनसत्ती माता मंदिर पर बृहस्पतिवार को कथा का आयोजन चल रहा था। जहां पर कुछ लोग बैठकर कथा सुन रहे थे इसी बीच अचानक कथा सुन रहे लोगों पर एक पेड़ गिर गया।

महराजगंज ( मार्तंड गुप्ता ): उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में निचलौल वन रेंज के ढेसों जंगल  के बीच स्थित वनसत्ती माता मंदिर पर बृहस्पतिवार को कथा का आयोजन चल रहा था। जहां पर कुछ लोग बैठकर कथा सुन रहे थे इसी बीच अचानक कथा सुन रहे लोगों पर एक पेड़ गिर गया।
PunjabKesari
इस दौरान पेड़ के चपेट में आकर छह लोग घायल हो गए।  हादसे के बाद मौके पर लोगों में चीख पुकार मच गई। वहीं लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने तीन घायलों की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
PunjabKesari
मिली जानकारी के अनुसार, मिश्रौलिया गांव निवासी एक परिवार की ओर से निचलौल वन रेंज के जंगलों के बीच से होकर पुजारी बहुवर सड़क के किनारे स्थित वनसत्ती माता मंदिर पर कथा का आयोजन किया गया था। जहां पर पूजा पाठ के बाद लोग बैठकर कथा सुन रहे थे इसी बीच बगल में खड़ा एक सूखा जामुन का पेड़ कथा सुन रहे लोगों के ऊपर गिरा। इस दौरान पेड़ के चपेट में आकर राधिका (30) वर्ष, वीरेंद्र गौड़ (30), रीता गोंड(40) निवासी अहिरौली और रंभा देवी (40) निवासी पिपराइच इंदु (35) घायल हो गए हैं।
PunjabKesari
वहीं, घायल इंदु, राधिका और खुशी की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। क्षेत्र में इस घटना को सुनकर हाहाकार मचा हुआ है। वहीं इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!