Edited By Pooja Gill,Updated: 15 Jul, 2023 09:19 AM

Sawan Shivratri 2023: सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित किया जाता है और आज यानी 15 जुलाई को सावन शिवरात्रि मनाई जा रही है। माना जाता है कि भगवान शिव की उपासना के लिए सावन मास को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस महीने शिव भक्त अगर...
Sawan Shivratri 2023: सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित किया जाता है और आज यानी 15 जुलाई को सावन शिवरात्रि मनाई जा रही है। माना जाता है कि भगवान शिव की उपासना के लिए सावन मास को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस महीने शिव भक्त अगर श्रद्धा-भाव से भगवान शिव की पूजा करें तो उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इसलिए सावन माह में आने वाली शिवरात्रि खास मानी जाती है।
बता दें कि हर साल सावन महीने की शुरुआत आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि के अगले दिन से होती है। लेकिन इस बार एक अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। इस बार सावन एक महीना 30 दिन की बजाय 59 दिन का होगा और 8 सावन सोमवार होंगे। ऐसा संयोग कई वर्षों बाद बना है। इसी महीने में आज यानी 15 जुलाई को शिवरात्रि आई है। वैसे तो हर महीने में शिवरात्रि आती है। लेकिन सावन की शिवरात्रि बेहद खास मानी जाती है। हिंदू धर्म में शिवरात्रि महादेव का सबसे बड़ा पर्व है।
यह होगा पूजा का शुभ मुहूर्त
शिव पुराण में सावन शिवरात्रि की महिमा का वर्णन किया गया है। इस दिन महादेव की उपासना से सुख की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रत, उपवास, मंत्र जाप और रात्रि जागरण का महत्व है। सावन का महीना शिव जी का महीना है इस दिन लोग कांवड़ में जल भरकर शिवलिंग पर अर्पित करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन की शिवरात्रि कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जा रही है। इसकी तिथि आज रात 08ः32 मिनट पर शुरू हो जाएगी और 16 जुलाई यानी कल रात 10ः08 मिनट पर खत्म हो जाएगा। शिवरात्रि की पूजा का मुहूर्त 16 जुलाई रात 12ः 07 मिनट से 12ः48 मिनट तक होगा। शिवरात्रि की पूजा करने से भोलेनाथ अपने भक्तों को आशीर्वाद देते है और सभी मनोकामनाएं पूरी करते है।