Edited By Purnima Singh,Updated: 25 Apr, 2025 12:06 PM

उत्तर प्रदेश के देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के तौकलपुर गांव निवासी नितेश सिंह नामक युवक का शव नदी में मिला। वह कुछ घंटे पहले अपने दोस्तों के साथ घर से घूमने के लिए निकला था......
देवरिया (विशाल चौबे) : उत्तर प्रदेश के देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के तौकलपुर गांव निवासी नितेश सिंह नामक युवक का शव नदी में मिला। वह कुछ घंटे पहले अपने दोस्तों के साथ घर से घूमने के लिए निकला था। परिजनों का आरोप है कि नितेश की हत्या कर शव नदी में फेंका गया है। सर में चोट भी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक नितेश सिंह के नाक और मुंह से खून भी निकल रहा था।
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मछुआरों के साथ नाव के सहारे शव की तलाश शुरू की। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। चार घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद दस बजे रात को शव को पुलिस ने बरामद कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिजनों ने लिखित तहरीर थाने में दी है। पुलिस नौ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।