यूपी में लगातार दूसरे दिन भी चली 'तबादला एक्सप्रेस'16  IPS  अधिकारियों का तबादला, यहां देखें नई पोस्टिंग की पूरी लिस्ट

Edited By Ramkesh,Updated: 18 Sep, 2025 01:23 PM

the transfer express continued for the second consecutive day in up

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। सरकार ने 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। यहां देखें कहां किसे मिली नई जिम्मेदारी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। सरकार ने 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। यहां देखें कहां किसे मिली नई जिम्मेदारी।

क्र0   अधिकारी का नाम व बैच           कहां से             कहां को
1 हेमराज मीना,आईपीएस-आरआर-2012 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़   पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0
2  संतोष कुमार मिश्रा, 
आईपीएस-आरआर-2012
पुलिस अधीक्षक,कुशीनगर  पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0
3  जय प्रकाश सिंह,आईपीएस-एलसीएस-2013 पुलिस उपायुक्त, सुरक्षा, लखनऊ  पुलिस अधीक्षक, उन्नाव ।
4  संजीव सुमन आईपीएस-आरआर-2014 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अलीगढ़  पुलिस अधीक्षक, देवरिया ।
5 विक्रांत वीर, आईपीएस-आरआर-2014 पुलिस अधीक्षक, देवरिया   पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0
6 नीरज कुमार जादौन,आईपीएस-आरआर-2015 पुलिस अधीक्षक, हरदोई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अलीगढ़।
7 अशोक कुमार मीना,
आईपीएस-आरआर-2015
पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र पुलिस अधीक्षक, हरदोई ।
8 अभिषेक वर्मा, आईपीएस-आरआर-2016
 
पुलिस अधीक्षक, रेलवे आगरा पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र ।
9 डॉ० अनिल कुमार -II
आईपीएस-आरआर-2016
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,आजमगढ़ ।
10 केशव कुमार, आईपीएस-आरआर-2017 पुलिस अधीक्षक, अम्बेडकरनगर  पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर ।
11 जय प्रकाश सिंह,
आईपीएस-एलसीएस-2013
पुलिस उपायुक्त, सुरक्षा, लखनऊ ।     पुलिस अधीक्षक, उन्नाव ।
12 अभिषेक भारती,
आईपीएस-आरआर-2018
पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज । पुलिस अधीक्षक, औरैया ।
13 मनीष कुमार शांडिल्य,
आईपीएस-आरआर-2018
सेनानायक, 04 वाहिनी पीएसी, प्रयागराज ।  पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज ।
14 अनिल कुमार झा,
आईपीएस-एएसपीएस-0
पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, बलिया  पुलिस अधीक्षक, रेलवे आगरा ।
15 दीपक भूकर,
आईपीएस-आरआर-2016
पुलिस अधीक्षक, उन्नाव । पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ ।
16 सर्वेश कुमार मिश्रा,
आईपीएस-एएसपीएस-0
 
सेनानायक/उपसेनानायक, 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर  सेनानायक, 04 वाहिनी पीएसी, प्रयागराज ।


बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सात अधिकारियों का तबादला कर दिया। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार डीआईजी स्थापना के पद पर गए देव रंजन वर्मा का स्थानांतरण पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ बनाया गया है। ममता रानी चौधरी को पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट बनाया गया है। इसके अलावा सतीश कुमार पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध किए गए हैं जबकि अभिजीत कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है।

आईपीएस अतुल कुमार श्रीवास्तव को पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर कमिश्नरेट बनाया गया है जबकि शैलेंद्र कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त गौतम बुध नगर पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है। आईपीएस त्रिगुण बिसेन को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भी प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया था। आईएएस विजय विश्वास पंत को मंडलायुक्त लखनऊ बनाया गया था ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!